Deepika Padukone को पीछे छोड़ ये हसीना बनी बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, अपकमिंग मूवी के लिए वसूल रही मोटी फीस

मुंबई

हिंदी सिनेमा में टॉप एक्ट्रेसेज की कमी नहीं है। इस वक्त बड़े पर्दे पर जिसका सिक्का चलता है, उनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और करीना कपूर खान जैसी अदाकारा हैं। मगर क्या आपको पता है कि इनमें से कौन सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली हीरोइन हैं?

बॉलीवुड में अक्सर हीरो-हीरोइन की फीस में अंतर को लेकर बात की जाती है। हमेशा से हीरोइनों को हीरो के मुकाबले कम फीस मिलती है। मगर कुछ हीरोइनें हैं, जिन्होंने यह पैमाना बदला है और आज अपने किरदार के हिसाब से मोटी फीस ले रही हैं। पहले दीपिका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, लेकिन अब उनकी जगह देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ले ली है।

दीपिका से आगे निकलीं प्रियंका

बॉलीवुड से हॉलीवुड तकअपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, खासकर हॉलीवुड में काम करने के बाद। आज वह सिर्फ विदेशी फिल्म नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों के लिए भी मोटी फीस वसूल रही हैं। अपनी आगामी फिल्म के लिए वह मेकर्स से इतना पैसा ले रही हैं, जितना दीपिका ने भी किसी फिल्म के लिए नहीं ली है।

प्रियंका ने ली मोटी फीस

प्रियंका चोपड़ा से पहले दीपिका पादुकोण हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बताई जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस ली थी। अब प्रियंका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा दिग्गज निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB 29) में करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास फीस ले रही हैं।

सिटाडेल के लिए ली थी मोटी फीस

प्रियंका की इतनी मोटी फीस लेने की वजह से ही मेकर्स उन्हें कास्ट करने में उलझन में फंसे थे। मगर आखिरकार उन्हें कास्ट कर लिया गया। अगर यह सच है तो प्रियंका बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। हालांकि, इससे पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) करीब 41 करोड़ रुपये वसूले थे जो किसी भी हीरोइन के लिए बड़ी बात थी।

6 साल बाद करेंगी कमबैक

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में करीब दो दशक तक काम किया है, लेकिन आज वह हॉलीवुड मूवीज में एक्टिव हैं। खैर, 6 साल बाद एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। वह इन दिनों महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB 29 की शूटिंग कर रही हैं।

admin

Related Posts

AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत एक्‍टर वैल किल्‍मर की बीते साल अप्रैल में मौत हो गई थी। 65 साल की…

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, पाइरेसी के जरिए देख रहे लोग, भारत में जमकर ट्रोलिंग

मुंबई धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय