यमन के हूती चरमपंथियों ने अमेरिका के शक्तिशाली ड्रोन MQ-9 को मार गिराया

सना
 यमन के हूती चरमपंथियों ने अमेरिका के शक्तिशाली ड्रोन MQ-9 को मार गिराया है। लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह से जुड़े मीडिया आउटलेट अल-मायादीन ने बताया है कि अमेरिकी ड्रोन को यमन के पश्चिमी धामर प्रांत में मार गिराया गया। रिपोर्ट में हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि अमेरिकी ड्रोन को किसने मार गिराया। अक्टूबर 2023 के बाद यह 16वां अमेरिकी MQ-9 ड्रोन है जिसे यमन में मार गिराया गया है। एक और ड्रोन के गिराए जाने इस अमेरिकी किलर मशीन की क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
3.2 करोड़ डॉलर है MQ-9 की कीमत

हूतियों ने 3.2 करोड़ डॉलर वाले MQ-9 रीपर ड्रोन को उस समय मार गिराया है, जब अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह ही यमन में बड़े हमले शुरू किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने हूतियों के खिलाफ घातक हमले किए हैं। हालांकि, अमेरिकी सेना ने अभी तक रीपर ड्रोन के गिराए जाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

इसी महीने गिराया था एक और ड्रोन

इसी महीने में यह अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन के खिलाफ हूतियों की दूसरी सफलता है। मार्च की शुरुआत में हूती चरमपंथियों ने दावा किया था कि उन्होंने पश्चिमी यमन के हुदैदाह जिले के ऊपर एक और अमेरिकी निर्मित एमक्यू-9 को मार गिराया है। हूती सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा था कि उनके हवाई सुरक्षा बलों ने ड्रोन को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जब यह कथित तौर पर यमनी क्षेत्र में अभियान चला रहा था।

अमेरिकी वायु सेना ने तब बताया था कि उसने लाल सागर के ऊपर संचालन करते समय एक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से संपर्क खो दिया था। अमेरिकी अधिकारी के हवाले से अल-अरबिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एमक्यू-9 ऑपरेशन पोसायडन ऑर्चर के समर्थन में ऑपरेशन कर रहा था। अधिकारी ने घटने कारण और उससे जुड़ी किसी भी कार्रवाई का पता लगाने के लिए आकलन करने की बात कही थी।

भारत के लिए क्यों हैं टेंशन?

यमन में अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन का गिरना भारत के लिए भी चिंता की बात है। भारत इस ड्रोन के प्रीडेटर वैरिएंट के लिए अमेरिका के साथ 3.6 अरब डॉलर की डील की है। इस डील के तहत भारत को अमेरिका से 31 एमक्यू-9 रीपर ए (प्रीडेटर) ड्रोन हासिल होने हैं। लेकिन यमन में इन ड्रोन की नाकामी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि अगर हूती विद्रोही अपनी हल्की मिसाइल और रॉकेट से इसे मार गिरा रहे हैं तो चीन जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के सामने यह कितना कारगर होगा और क्या भारत को इस पर भरोसा करना चाहिए?

admin

Related Posts

कालका-शिमला रेल को मिला नया सुरक्षा कवच, एयर ब्रेक सिस्टम से यात्रियों को बड़ी राहत

कालका   वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार का सफर और सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा हैं। इंग्लैंड से 1927 में आई…

वोटिंग से ठीक पहले TMC नेता जहांगीर खान की कोर्ट एंट्री, फलता में सियासी हलचल तेज

 कोलकाता पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 0 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?