संसद परिसर में ‘नारी शक्ति’ पर उद्बोधन देंगी भोपाल की भक्ति शर्मा

भोपाल
 संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान (ICPS) द्वारा 20 मार्च 2025 को संसद भवन परिसर स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग (PLB) में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम "महिलाएँ, संविधान एवं कानून : प्रतिनिधित्व, अधिकार और सुधार" विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें भारतीय समाज में महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर विस्तृत चर्चा होगी।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भोपाल की बरखेड़ी अब्दुल्ला पंचायत से पूर्व सरपंच भक्ति शर्मा वक्ता के रूप में शामिल होंगी। भक्ति शर्मा देश की 100 सशक्त महिलाओं में शामिल रह चुकी हैं। उन्होंने सरपंच के रूप में कार्य करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) की जनरल असेंबली में भारतीय पंचायत प्रणाली का प्रतिनिधित्व किया था। वे रायसीना डायलॉग जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।

कार्यक्रम में मंत्रालयों और सरकारी संस्थानों की महिला अधिकारी, वीर नारियाँ, महिला उद्योगपति, महिला सरपंच, शिक्षाविद, पत्रकार एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक योगदान, शासकीय प्रतिनिधित्व एवं उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुधारों पर मंथन करना है।

इस सेमिनार में महिलाओं की लोकतांत्रिक संस्थाओं में बढ़ती भागीदारी, उनके अधिकारों से जुड़े कानूनी सुधारों और नीति निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा और यह शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

यह आयोजन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की शहडोल सिंचाई काम्प्लेक्स की घोषणा

    2300 करोड़ रुपए की योजना से 50 हजार हैक्टेयर सिंचाई का बढ़ेगा रकबा और लाभान्वित होंगे 122 गांव जैतपुर बनेगी नगर पंचायत शहडोल को गीता भवन, मेडिकल कॉलेज में सीट…

    एमपी ट्रांसको के 220 केवी सबस्टेशन हंडिया में 200 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

    भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने हरदा जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ करते हुए अपने 220 केवी सबस्टेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल