आईपीएल की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है, इस तरह खरीद सकते हैं टिकट आप, CSK फैंस को होगा ये फायदा

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है और वह है आईपीएल के मैचों की टिकट। फैंस टिकट हासिल करने के लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। लंबी-लंबी लाइन में लगकर टिकट हासिल करने से पीछे नहीं हटते। यहां तक कि ब्लैक में भी वे टिकट खरीद लेते हैं। हालांकि, आपको इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए आप इस स्टोरी में समझ सकते हैं कि आपको टिकटें कैसे प्राप्त हो सकती हैं।

दरअसल, आईपीएल में हर बार की तरह चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए भी टिकटों की मारामारी है। साथ ही साथ एमएस धोनी के चहेते अलग से के मैचों की टिकट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और सीएसके के मैच की टिकटें आप कहां से खरीद पाएंगे, ये जान लीजिए, क्योंकि हर कोई इसको लेकर एक्साइटेड है।

अगर आपको किसी भी आईपीएल मैच या फिर सीएसके वर्सेस एमआई मैच के टिकट खरीदने हैं तो आपको आईपीएल की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आप मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट भी आपको बुक माय शो पर लेकर जाएगी, जहां से आप आईपीएल मैचों के टिकट खरीद पाएंगे। इसके अलावा आप फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर भी मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, कुछ ही फ्रेंचाइजी अपने फैंस को ये सुविधा देती हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन माध्यम से टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप स्टेडियम पर बने टिकट काउंटर से भी आईपीएल के मैचों के टिकट खरीद सकते हैं।

सीएसके के फैंस को डबल फायदा
अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की टीम के फैन हैं और आप चेन्नई में सीएसके के होम मैच देखना चाहते हैं तो आपको टिकट खरीदने पर एक अतिरिक्त फायदा मिलेगा। आप चेन्नई मेट्रो और सरकारी सिटी बसों (एसी बसों को छोड़कर) में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। टिकट पर जो क्यूआर होगा, उसी से आप मेट्रो और बस में सफर कर सकेंगे। अन्य किसी फ्रेंचाइजी ने ये सुविधा नहीं दी है। सीएसके ने मेट्रो और परिवहन विभाग से करार किया है।

  • admin

    Related Posts

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज