शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट, ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, 117 रन बनाकर दर्ज की शानदार जीत

भोपाल

शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को एक अनूठे और प्रेरणादायक मुकाबले का आयोजन हुआ, जिसमें ब्लाइंड क्रिकेट टीम और शिवाजी क्रिकेट टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को यह संदेश दिया कि सच्ची प्रतिभा और जुनून किसी भी शारीरिक सीमा में नहीं बंधते।
टॉस जीतकर ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 117 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतरीन शॉट्स से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके जवाब में जब शिवाजी क्रिकेट टीम मैदान में उतरी, तो उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट टीम की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे संघर्ष करना पड़ा। पूरी टीम 10 ओवरों में मात्र 52 रन ही बना सकी, जिससे ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत दर्ज की।

इस मैच के दौरान मध्यप्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान और इंटरनेशनल खिलाड़ी सोनू गोवलकर, दामोह की महिला क्रिकेटर एवं मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सुषमा पटेल की विशेष उपस्थिति रही। इस ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधार डॉ. विपिन तिवारी रहे, जिन्होंने इस प्रेरणादायक मुकाबले को आयोजित कर खिलाड़ियों की अदम्य इच्छाशक्ति और खेल भावना को मंच प्रदान किया।

यह मुकाबला महज एक क्रिकेट मैच नहीं था, बल्कि यह एक सशक्त संदेश था कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। ब्लाइंड क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि असली विजेता वे होते हैं, जो अपने हौसले से हर बाधा को परास्त कर देते हैं। इस मैच में गौतम टेंटवाल जी मंत्री मध्य प्रदेश शासन, लखन पटेल मंत्री पशुपालन व डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन साथ में विधायक भगवान दास सबनानी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश प्रभारी भाजपा, विधायक गौरव पारधी, विधायक राजेंद्र मेश्राम सिंगरौली, राघवेंद्र शर्मा जी प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा एवं अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड  , राजेंद्र दीक्षित जी (भाईजी) ,एफएनएस चौहान, हेमंत सिंह चौहान, राजेंद्र दीक्षित आयोजक डॉ विपिन तिवारी, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू गोलकर, दमोह की महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुषमा पटेल, ओम प्रकाश , टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च के सीईओ भूपेश भार्गव उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    चेटीचंड पर्व के माध्यम से अखंड भारत का सपना जागृत रहता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    चेटीचंड पर्व अखंड भारत की याद दिलाकर भारतीयों के हृदय में जागृत रखता है अखंड भारत का सपना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा महाकाल की नगरी से देश, प्रदेशवासियों को…

    नवरात्रि के दौरान तरावली माता मंदिर में एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था में कड़ी निगरानी

    बैरसिया  नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिला भोपाल (देहात) पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। थाना बैरसिया क्षेत्र के प्रसिद्ध तरावली माता मंदिर में 19 मार्च से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?