अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे है तो करना होगा इन नियमों का पालन, जाने क्या है नियम

जम्मू
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। माता वैष्णो देवी भवन और कटड़ा के आसपास के क्षेत्रों को पवित्र घोषित किया गया है। ऐसे में इन जगहों पर कुछ नियम कानून बनाए गए हैं जिनका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
 
जानकारी के अनुसार अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ नियम कानूनों को पालन करना होगा। ये नियम इस प्रकार हैं –

– कटड़ा और उसके आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में नशे, मांस और शराब का सेवन और बेचना और खरीदने पर पूर्ण पाबंदी है। इन नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है।
 
– माता वैष्णो देवी भवन के एंट्री गेट पर जिन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है, उनमें तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी और नशीला पदार्थ शामिल है।

– माचिस, लाइटर, खिलौना हथियार, वीडियो कैमरा आप भवन में नहीं ले जा सकते।

– धातू की बनी नुकीली चीजें जैसे कुल्हाड़ी, कृपाण, तलवार, ब्लेड, चाकू, कटर आदि ले जाना मना है। आप सेफ्टी रेजर ले जा सकते हैं।

– गोला-बारूद, बंदूकें और हथियार नहीं ले जा सकते।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर ओरी और उसके दोस्तों पर कटड़ा  के होटल में शराब पीने के चलते केस दर्ज हुआ था। साथ ही एक महिला को भी माता वैष्णो देवी के एक्सरे-प्वाइंट पर रिवॉल्वर सहित काबू किया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति को भी 2 गोलियों सहित पकड़ा गया है। ऐसे में आप पहले से ही इन नियम कानूनों को जान लें ताकि आपके ऊपर किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

  • admin

    Related Posts

    आम उपभोक्ताओं को झटका, अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

    नई दिल्ली देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया…

    मोदी सरकार के मेगा फैसले: देश को मिली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, किसानों की MSP में 50% बढ़ोतरी

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी फैसलों को मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर