रुक गई गिरावट? ये 5 कारण… आज सेंसेक्‍स 1100 अंक चढ़ा, 15% तक भागे कई शेयर

मुंबई

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़े दिनों बाद गुड न्यूज मिली है। घरेलू शेयर मार्केट में मंगलवार को काफी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1131.31 अंक यानी 1.53% तेजी के साथ 75,301.26 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 325.55 अंक यानी 1.45% की उछाल के साथ 22,834.30 अंक पर पहुंच गया। फाइनेंशियल और मेटल कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। सभी सेक्टर हरे निशान में थे। दुनिया भर के बाजारों के अच्छा प्रदर्शन, घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार और तकनीकी रूप से बाजार के मजबूत होने से बाजार में तेजी आई है।

इस तेजी से बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 6.36 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 399.53 लाख करोड़ रुपये हो गया। शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। निफ्टी के 50 शेयरों में से अधिकांश तेजी के साथ बंद हुए। केवल बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल में गिरावट रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2.71 फीसदी और निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स में 2.10 फीसदी तेजी रही। एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए।

क्या रही तेजी की वजह

भारतीय शेयर बाजार ने वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों का अनुसरण किया। अमेरिका में शेयर बाजार स्थिर रहा। लेकिन निवेशक अभी भी अप्रैल को लेकर सतर्क हैं। अप्रैल में ट्रंप द्वारा प्रस्तावित टैरिफ लगने वाले हैं। चीन घरेलू मांग को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहा है। अमेरिका में खुदरा बिक्री के आंकड़े अच्छे आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। यूरो और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गया।

इन 5 वजहों से आज शानदार तेजी

    भारतीय शेयर बाजारों में वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली. जिस कारण आज भारतीय बाजार ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है.

    चीन ने घरेलू मांग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं, जिसमें चाइल्डकैअर सब्सिडी और खपत को सपोर्ट देने के लिए खास कार्य योजना जैसे नए उपाय शामिल किए हैं. जिससे डॉलर में कमजोरी आई है और भारतीय बाजार तेजी से चढ़ा है.

    अमेरिका के रिटेल सेल डाटा में इजाफा होने से निवेशकों के सेंटीमेंट बदले हैं, जबकि जनवरी में इस आंकड़े में गिरावट आई थी. इस आंकड़े ने मंदी की आशंका को दूर किया है.

    अमेरिकी डॉलर यूरो और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले पांच महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है. भारतीय रुपया मंगलवार को 86.7625 प्रति अमेरिकी डॉलर पर थोड़ा अधिक खुला, जबकि पिछले बंद भाव 86.80 था.

    भू-राजनीतिक घटना ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन वॉर के लिए संभावित युद्धविराम प्रस्ताव के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की योजना की घोषणा की है.

20% तक चढ़े ये शेयर
वन मोविक्विक के शेयर (One Mobikwik System Share) आज 20 फीसदी चढ़कर 297 रुपये पर बंद हुआ. त्रिवेणी टारबाइन के शेयर आज 14 फीसदी, रेमंड के शेयर 16 फीसदी, फिनोलेक्‍स केबल के शेयर आज 11.58 फीसदी तक चढ़े. इसके अलावा, जोमैटो के शेयर में 7 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी देखी गई है. वहीं Ola इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में 16 फीसदी की उछाल आई थी.

टेक्निकल चार्ट क्‍या दे रहा संकेत
मार्केट एक्‍सपर्ट का मानना है कि निफ्टी 22,350 और Sensex का 73,800 पर मूवमेंट बना हुआ है. निफ्टी 22,800 और सेंसेक्स 75,300    पर सपोर्ट बना सकता है. अगर इसके ऊपर कुछ दिनों तक बाजार बंद होता है तो यह निवेशकों के लिए अच्‍छे संकेत हो सकते हैं.

admin

Related Posts

Gold-Silver Rate: चांदी और सोने में भारी गिरावट, 24 कैरेट सोने का नया रेट ₹48,000 सस्ता

 नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा चेंज देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पांच…

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में एंट्री, Chery QQ3 SUV की डिजाइन को मिला पेटेंट

मुंबई  चीनी कार निर्माता कंपनी Chery भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली है. इसके लिए कंपनी ने अपनी नई Chery QQ3 SUV के डिजाइन को भारत में पेटेंट कराया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके