शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी, टिम साइफर्ट ने अफरीदी को बनाया निशाना

नई दिल्ली
शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान का प्रीमियर बॉलर कहा जाता है, लेकिन शाहीन अफरीदी के टिम साइफर्ट ने होश उड़ा दिए। शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर ने छक्कों की झड़ी लगा दी। बारिश के कारण 15-15 ओवर के मैच में टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके ओवर में 4 छक्कों समेत कुल 26 रन बटोर लिए। इससे न्यूजीलैंड को अच्छा खासा मोमेंटम 136 रनों की चेज में मिला। इसका फायदा बाकी के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया। हालांकि, इसी मैच के पहले ओवर में टिम साइफर्ट शाहीन के खिलाफ एक रन भी नहीं बना सके थे।

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 2 ओवर में 18 रन बना लिए थे। इसके बाद भी कीवी ओपनर रुके नहीं। टिम साइफर्ट ने शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया और उनके दूसरे ओवर में और पारी के तीसरे ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि चार छक्के जड़े और एक डबल भी लिया। इस तरह 26 रन शाहीन अफरीदी के इस ओवर में आए। पारी के दूसरे ओवर और मुहम्मद अली के पहले ओवर में फिन एलेन ने 3 छक्के जड़े थे।

हालांकि, पारी के पहले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने टिम साइफर्ट को एक भी रन बनाने नहीं दिया था। उन्होंने मेडेन ओवर फेंका था, लेकिन साइफर्ट ने अगले ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की कमर तोड़ दी। इस तरह कहा जा सकता है कि आप आगाज से नहीं, बल्कि अंजाम से जाने जाते हैं। आगाज भले ही शाहीन शाह अफरीदी का शानदार रहा, लेकिन साइफर्ट ने किए कराए पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में टिम साइफर्ट 22 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वे अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा