भीषण गर्मी में 40 ओवर फील्डिंग करते हुए पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत

एडिलेड
क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक क्लब मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत हो गई। 40 साल से अधिक उम्र के जुनैद मैच के दौरान अचानक बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भीषण गर्मी में खेलते हुए बिगड़ी तबीयत
शनिवार को जब जुनैद अपने क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेल रहे थे, तब एडिलेड में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उन्होंने लगभग 40 ओवर तक फील्डिंग की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 4 बजे, जुनैद अचानक मैदान पर गिर पड़े। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रमजान के दौरान रख रहे थे रोजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे, लेकिन उन्होंने मैच के दौरान पानी पिया था, क्योंकि इस्लामिक नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है, तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की अनुमति होती है।

क्रिकेट क्लब और साथियों ने जताया शोक
उनके क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हम अपने स्टार खिलाड़ी जुनैद के निधन से बेहद दुखी हैं। मैच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन पैरामेडिक्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमारा समर्थन उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ है।"

  • admin

    Related Posts

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    नई दिल्ली भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की 'संयमित नेतृत्व क्षमता' की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर SKY…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    ‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    ‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल