चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर पुलिस ने चंद घंटे के अंदर किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार

डिंडौरी

डिंडौरी दिनांक 15.03.2025 को पुलिस अस्पताल चौकी डिडौंरी में डाँक्टर द्वारा लिखित अस्पतालीय तहरीर प्राप्त हुई कि रामसिंह मार्को पिता लखनसिंह मार्को उम्र 35 साल निवासी ग्राम आनाखेङा  को मारपीट से आई चोट के कारण ईलाज हेतु अस्पताल लाया गया है जो खत्म हो चुका है कि सूचना पर मृतक के शव का पंचायतनामा कार्यवाही पश्चात् मृतक के शव का जिला अस्पताल डिडौंरी में पोस्टमार्टम कराया गया बाद मर्ग डायरी जाँच हेतु पुलिस चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर को प्राप्त होने पर मर्ग जाँच दौरान कथन मृतक के परिजन, कथन चक्षुदर्शी साक्षीगण, शार्ट पी.एम.रिपोर्ट व परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि दिनांक 14/03/2025 को होली त्यौहार होने से  दोपहर में अशोकसिंह कुलस्ते मृतक रामसिंह मार्को के घर गया था और तिलक बंदन करने के बाद बैठकर बातचीत दौरान दोपहर करीब 15.00 बजे अशोकसिंह कुलस्ते शराब के नशे में मृतक रामसिंह मार्को को माँ-बहन की बुरी-बुरी गाली गलौंच करते जान से मारने की धमकी देने लगा मृतक के द्वारा मना करने पर उसे उठाकर जमीन में पटककर छाती में बैठकर गला दबाने लगा और जोर-जोर से मृतक के छाती में मुक्का मारने लगा तभी मृतक की पत्नी व माँ के द्वारा बीच बचाव करने से पुनः रोड में दोनों के मध्य विवाद होने से अशोकसिंह कुलस्ते ने मृतक रामसिंह मार्को को जान से मारने की धमकी देते हुये धक्का मारकर रोड में गिरा दिया

और धमकी देते हुये वहाँ से चला गया था,फिर मृतक को उसकी पत्नी ने उठाकर घर लाई तो मृतक बिस्तर में सो गया फिर दूसरे दिन दिनांक 15.03.2025 को मृतक के छाती में अत्यधिक दर्द होने से ईलाज कराने के लिये अस्पताल डिडौंरी लेकर गये तब डाँक्टर ने दोपहर करीब 03.20 बजे चेक कर बताया कि खत्म हो गया है मृतक रामसिंह मार्को को जान से मारने की नियत से मारपीट करने व रोड में धक्का देकर गिरा देने से छाती में अंदरूनी चोट आने के कारण मृतक की मौत हो जाना व आरोपी अशोकसिंह कुलस्ते पिता फूलचन्द कुलस्ते जाति गोङ निवासी ग्राम आनाखेङा नये टोला चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर का मारपीट कर हत्या कर देना पाये जाने से आरोपी के विरूद्द अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 296, 351(3), 103(1) BNS का दिनांक 16.03.2025 को पंजीबद्द किया गया एवं  पुलिस अधीक्षक जिला डिडौंरी के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला डिडौंरी, एसडीओ(पी)अनुभाग शहपुरा के मार्गदर्शन में आरोपी की धरपकङ हेतु टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई जो आरोपी अशोकसिंह कुलस्ते पिता फूलचन्द कुलस्ते जाति गोङ उम्र 55 साल निवासी ग्राम आनाखेङा नये टोला चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर का अपने साला के घर ग्राम सिंगारपुर में मिलने पर आज दिनांक 17.03.2025 को गिरफ्तार कर मान.न्यायालय पेश किया गया है मान.न्यायालय से उक्त आरोपी का जेल वारंट बनने से जिलाजेल डिडौंरी में दाखिल किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाले टीम के अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी शाहपुर कुंवरसिंह मरावी, चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव, सउनि. मोह.एजाज कुरैशी, प्रआर. 221 हरेसिंह सैयाम, आर. 06 संतलाल सैयाम, आर. 364 मितेन्द्र बघाङे को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला डिडौंरी के द्दारा उचित ईनाम प्रदाय करने की घोषणा की गई है ।

  • admin

    Related Posts

    सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले शहडोल गरमाया, विरोध के बीच किसान व कांग्रेसी हिरासत में

    शहडोल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन से पहले ही जिले में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर रामपुर बटूरा मेगा प्रोजेक्ट से…

    कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: माफी मांगते वक्त भी नहीं छुपी मंत्री की मुस्कान

    भोपाल अपने ही गैर-जिम्मेदाराना और विवादित बयानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह अब तक चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। 13 मई 2025,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर