ग्रामीणों ने बिजली संकट को लेकर कार्यपालन अभियंता कार्यालय का किया घेराव

महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराबी जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं. इसी को लेकर ग्राम नांदगांव के ग्रामीणों ने आज कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिससे गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई है और छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं. इसके बावजूद विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

जानकारी के अनुसार, नांदगांव के किसान और ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से लंबे समय से परेशान आक्रोशित लोगों ने कार्यपालन अभियंता कार्यालय के करीब 3 घंटे तक घेराव कर मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच अफसर दफ्तर से गायब हो गए.

इस बीच सहायक कार्यपालन अभियंता बी.के. टंडन ने धरने पर बैठे किसान और ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि 63 KV ट्रांसफार्मर अभी लगाने भेजा जा रहा है. शाम तक पिथौरा से एक और 100KV ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है. इस आश्वासन के बाद ग्रामीण और किसान शांत हुए.

बिजली संकट से परेशान किसान ने की आत्महत्या
बता दें कि ग्राम सिघनपुर में 11 मार्च को किसान पूरन निषाद ने अपने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक किसान के बेटे ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की, जिसने 13 मार्च को मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की और पूरे हालात की जानकारी ली.

  • admin

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी होंगे शामिल उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा…

    मुख्यमंत्री साय का संदेश: अनन्य रामभक्त हनुमान जी का प्रेरणादायक जीवन

    अनन्य रामभक्त हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय राम नाम से गुंजायमान हुआ नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर मुख्यमंत्री ने पवित्र नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 0 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा