MLA यतनाल ने कहा, ‘मैं विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले में शामिल सभी मंत्रियों के नाम का खुलासा करूंगा

बेंगलुरु

अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले की जांच जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने राव को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। साथ ही उन्होंने इस तस्करी कांड में कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों के जुड़े होने का भी दावा किया है। हालांकि, उन्होंने नाम जाहिर नहीं किए हैं और कहा है कि विधानसभा में खुलासा करेंगे।

 रिपोर्ट के अनुसार, यतनाल ने कहा, 'उसने पूरे शरीर पर सोना लपेट रखा था। उसके पास जहां भी छेद था, वहां शोना छिपाया था और तस्करी की थी।' उन्होंने तस्करी के इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राव को 3 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास 14 किलो से ज्यादा का सोना बरामद हुआ था, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही थी।

यतनाल ने कहा, 'मैं विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले में शामिल सभी मंत्रियों के नाम का खुलासा करूंगा। मैंने उनके (राव) के सभी संबंधों, जिसने उनकी सिक्योरिटी लेने में मदद की और कैसे सोना लेकर आईं, जैसी सभी जानकारियां जुटा ली हैं। मैं सत्र में सभी का खुलासा करूंगा। यह भी बताऊंगा कि उन्होंने सोना कहां छिपाया था और कैसे तस्करी कर लाई थीं।'

कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया में जारी खबरों का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से सोना तस्करी मामले में कथित रूप से शामिल मंत्रियों के नामों का खुलासा करने का आग्रह किया है।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की बिस्किट जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया था कि बाद में उनके आवास से 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।
DRI पर आरोप लगा रही हैं रान्या राव

राव ने आरोप लगाए हैं कि DRI के अधिकारियों ने उससे मारपीट की और उसे खाली व पहले से लिखे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। अभिनेत्री ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक उसे 10 से 15 बार थप्पड़ मारे गए।

उन्होंने आरोप लगाया, 'बार-बार मारपीट और थप्पड़ मारे जाने के बावजूद मैंने उनके (डीआरआई अधिकारियों) द्वारा तैयार किए गए बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।'

रान्या ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले से कुछ लिखे 50 से 60 और लगभग 40 खाली पन्नों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। रान्या ने बेंगलुरु में डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को संबोधित छह मार्च को लिखे एक पत्र में दावा किया कि उन पर झूठा मामला थोपा गया है।

रान्या पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

admin

Related Posts

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन