सिंगरौली में मचा हड़कंप, बंद कमरे में धर्मांतरण की तैयारी, पुलिस ने शिक्षक और साथी को गिरफ्तार किया, बाइबिल और अन्य धार्मिक किताबें जब्त

सिंगरौली
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे में धर्मांतरण की सभा चल रही थी। इसी दौरान अचानक पुलिस पहुंच गई, मौके पर 50 से अधिक लोग उस सभा का हिस्सा थे। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक सरकारी शिक्षक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से कई बाइबिल और अन्य किताबें भी जब्त किया है।

सिंगरौली में चल रहा धर्मांतरण का खेल

ताजा मामला मध्यप्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले का है, जहां माड़ा थाना इलाके के करसुआ गांव में धर्म परिवर्तन का खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। धर्मांतरण की सूचना जैसे पुलिस को मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण को रोक दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और धर्मांतरण करा रहे एक सरकारी शिक्षक सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी संख्या में बाइबिल जब्त किया

वहीं, मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइबिल को भी बरामद किया है। सूचना मिलने पर पहुंची माड़ा पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। वहां एक बंद कमरे में 50 से ज्यादा लोगों को बाइबिल और दूसरी धार्मिक सामग्री के साथ पुलिस ने पकड़ा। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सरकारी शिक्षक शामिल

कमलेश साकेत करसुआ राजा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक है जो अपने साथी अरबिंद साकेत के साथ मिलकर गांव के आस पास के लोगों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। दोनों ही आरोपी कोटिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करसुआ राजा गांव में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। पुलिस छापेमारी के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया,जिनसे पूछताछ की जा रही है। बंद कमरे में मौजूद धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों के पास से कई बाइबिल भी बरामद किया गया है, जिसे कब्जे में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों को गुमराह किया जा रहा था। साथ ही उन्हें प्रलोभन भी दिया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही कि इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं और इनके साथ कितने लोग और जुड़े हैं।

admin

Related Posts

सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  सीधी जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्पर कार्यवाही से दादा से बिछड़कर घर की राह भटके 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों…

एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित

भोपाल  राज्य शासन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को संचालित करने के लिये नवीन प्रारूप नियमों को तैयार किया है और इन्हें लागू करने से पहले 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up