रिटायरमेंट की उम्र में हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, 62 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली
 आईसीसी पिछले कुछ समय से क्रिकेट को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने की मुहिम में जुटी हुई है। ऐसे में आए दिन किसी ना किसी नई टीम के बारे में फैंस पता चलता रहता है। ऐसी ही एक और चौंकाने वाली खबर आई है। विजनडन की रिपोर्ट के मुताबिक मैथ्यू ब्राउनली के एक खिलाड़ी ने सबसे उम्रदराज क्रिकेटर के तौर पर डेब्यू का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हैरानी की बात ये है कि ब्राउनली ने रिटायरमेंट की उम्र को भी पार कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है।

बता दें कि मैथ्यू ब्राउनली ने 10 मार्च, 2025 को गुआसीमा में हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ फॉकलैंड द्वीप समूह के लिए अपना डेब्यू किया। ब्राउनली ने 62 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इस तरह ब्राउनली पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने उस्मान गोकर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। उस्मान ने अगस्त 2019 में इलफोव काउंटी में एक T20I मैच में रोमानिया के खिलाफ 59 साल की उम्र में तुर्की के लिए डेब्यू किया था।

कैसा है मैथ्यू ब्राउनली की करियर

वहीं मैथ्यू ब्राउनली के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल तीन टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीन पारियों में 6 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में ब्राउनली ने एक ओवर डाला है और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इस तरह ब्राउनली ने क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने का कीर्तिमान अपने नाम किया।

सिर्फ ब्राउनली ही नहीं, इस मामले में इंग्लैंड के जेम्स साउथर, पाकिस्तान के मीरान बख्श और भारत के रुस्तमजी जमशेदज जैसे क्रिकेटरों का भी नाम शामिल है जिन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

अब तक का सबसे उम्रदराज इंटरनेशनल क्रिकेटर कौन है?

विश्व क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जिब्राल्टर की महिला विकेटकीपर सैली बार्टन (Sally Barton) हैं, जिन्होंने 2024 में अपने सभी छह मैच खेले, उस साल वह 67 साल की थी. ब्राउनली इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं, हालांकि ग्वेर्नसे की फिलिपा स्टेलिन और उनके बीच एक साल से भी कम का अंतर है.

  • admin

    Related Posts

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    मैनचेस्टर माइकल कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार चौथी जीत हासिल की जिससे कुछ हफ्ते पहले मुश्किलों में नजर आ रही टीम अब काफी…

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    मुंबई अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने कहा कि एसोसिएट देशों (जो आईसीसी के पूर्ण सदस्य नहीं हैं) के क्रिकेटरों के लिए अपना होमवर्क करना बहुत जरूरी होता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल