ए.आर. रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया भर्ती

चेन्नई

 दिग्गज म्यूजिक कंपोजर-सिंगर ए.आर. रहमान को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। रहमान को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। ऑस्कर विनर रहमान को सुबह करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी एन्जियोग्राफी, ECG और ईकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए गए। रहमान पिछले साल नवंबर में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया था।

विदेश से लौटे तो पहले गर्दन और फिर सीने में हुआ दर्द
बीते दिनों ही रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने दिग्गज म्यूजिशियन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले रहमान हाल ही में विदेश से वापस आए हैं और पहले उन्हें गर्दन के आसपास और फिर बाद में सीने में दर्द महसूस हुआ। रहमान की तकलीफ बढ़ी तो उन्हें रविवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर आने के बाद फैंस अपने चहेते म्यूजिशियन की सेहत में जल्दी सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं।

एआर रहमान के म्यूजिक वाली अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान की दो फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। एक तरफ जहां विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया वहीं कधालिक्का नेरामिल्लई को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में रहमान के संगीत की खूब सराहना हुई। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रहमान के कई प्रोजेक्ट अभी प्रोडक्शन की अलग-अलग स्टेज में हैं। निर्देशक मणि रत्नम के साथ वह 'ठग लाइफ' के म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा 'लाहौर 1947', 'तेरे इश्क में', 'रामायण' और 'RC16' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में शुमार है।

admin

Related Posts

एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

कृतिका कामरा के सिर सजेगा दुल्हन का ताज, गौरव कपूर से मार्च में शादी की चर्चाएं तेज

मुंबई 'कितनी मोहब्बत है' फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल