जानें कब है रंग पंचमी का त्योहार

हिंदू धर्म में होली मनाने के बाद रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. रंग पंचमी का त्योहार होली के बाद पांचवे दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के त्योहार की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी. हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू धर्म में रंग पंचंमी का त्योहार बहुत विशेष माना गया है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचंमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी. रंग पंचंमी के दिन ही देवी-देवता होली खेलने धरती पर आए थे. रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन देवी-देवताओं को गुलाल लगाया जाता है. इस दिन देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के साथ-साथ कुछ उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन उपाय करने जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रंग पंचंमी का त्योहार कब मानाया जाएगा और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए.

कब है रंग पंचमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 9 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं इस पंचमी तिथि का समापन 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसेऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पचमी का त्योहार इस साल 19 मार्च मनाया जाएगा.

रंग पंचमी के उपाय
    रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. उन्हें लाल गुलाल चढ़ाना चाहिए. कनकधरा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.
    रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करनी चाहिए. उन्हें लाल वस्त्र चढ़ाना चाहिए. लाल चंदन लगाना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.
    रंग पंचमी के दिन पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ डालकर उसे अच्छे से बांधकर रख देना चाहिए. इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद उसे तीजोरी में रख देना चाहिए.
    इस दिन माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या सफेद खीर का भोग लगाना चाहिए. इससे घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है.
    रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करनी चाहिए. साथ ही भगवान विष्णु का नाम लेकर लाल रंग का धागा बांधना चाहिए. इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
    इस दिन पीले रंग की कोई चीज पर्स में रखना चाहिए. इससे आर्थिक तरक्की होती है.

 

  • admin

    Related Posts

    21 फरवरी 2026 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें आज का दिन आपके लिए शुभ या अशुभ?

    मेष : आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे टेंशन हो सकती है। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद…

    होलाष्टक में इन राशियों के लिए मुश्किलें संभव, सावधानी है ज़रूरी

    हिंदू पंचांग के अनुसार होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं में इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला