होली भाई दूज आज, जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त व महत्व

होली के बाद होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं और जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। होली के बाद भाई दूज का त्योहार हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जानें इस साल होली भाई दूज कब है-

होली भाई दूज कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 15 मार्च 2025 को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ होगी और 16 मार्च 2025 को शाम 04 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। होली भाई दूज का पर्व उदया तिथि में 16 मार्च 2025, रविवार को मनाया जाएगा।

होली भाई दूज तिलक का शुभ मुहूर्त- 16 मार्च को द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस दिन सुबह से लेकर शाम को 4:58 मिनट तक तिलक करना शुभ रहेगा।

तिलक करते समय इन बातों का रखें ध्यान– होली भाई दूज पर तिलक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। भाई को चौकी पर बैठाकर ही तिलक करना चाहिए। तिलक करते समय भाई का मुख उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए, जबकि बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए। तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त में ही लगाना चाहिए। इस दिन भद्राकाल का विचार करना चाहिए।

होली भाई दूज का महत्व: जिस तरह से दीवाली के बाद भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की जाती है और नर्क से यातनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए तिलक किया जाता है। ठीक उसी तरह से होली के बाद होली की भाई दूज मनाई जाती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, होली के बाद द्वितीया तिथि पर भाई को तिलक करने से संकटों से रक्षा होती है।

admin

Related Posts

21 फरवरी 2026 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें आज का दिन आपके लिए शुभ या अशुभ?

मेष : आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे टेंशन हो सकती है। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद…

होलाष्टक में इन राशियों के लिए मुश्किलें संभव, सावधानी है ज़रूरी

हिंदू पंचांग के अनुसार होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं में इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला