आलिया के जन्मदिन पर बोलीं पूजा भट्ट- ‘हमेशा बच्चों सी बनी रहो’ तो, नीतू कपूर ने बताया ‘प्यारी दोस्त’

 

मुंबई,

अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनके 32वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहन, फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने शुभकामनाएं दी। आलिया के बचपन की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूजा ने कहा कि तुम हमेशा बच्चों सी सच्ची बनी रहो। वहीं, आलिया की सास और अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें प्यारा दोस्त बताया।

पूजा भट्ट ने अपनी छोटी बहन आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “तुम हमेशा बच्ची की तरह सच्ची रहो।”

शेयर की गई आलिया के बचपन की है, जिसमें पूजा भट्ट उन्हें गोद में लिए नजर आईं।

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री और उनकी सास नीतू कपूर ने लिखा, “ जन्मदिन मुबारक हो प्यारी दोस्त। यह तस्वीर अनमोल है क्योंकि यह हमारी पहली और खास तस्वीरों में से एक है। तुम हमेशा खुश रहो।”

बता दें, आलिया भट्ट और पूजा भट्ट दोनों के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट हैं। हालांकि, उनकी मां अलग-अलग हैं। पूजा की मां किरण भट्ट हैं, जबकि आलिया की मां सोनी राजदान हैं।

अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पति-अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं। दोनों जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए अलीबाग गए। हालांकि, करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर आलिया और रणबीर मुंबई लौट आए और दुख की घड़ी में अयान के साथ नजर आए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में ‘जिगरा’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अभिनेता वेदांग रैना अहम भूमिका में हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ ‘अल्फा’ और रणबीर कपूर, विक्की कौशल के साथ ‘लव एंड वॉर” भी है। इसके अलावा, उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

    मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'होमबाउंड' जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत…

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल