तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत

दुर्ग

होली के दिन दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसे में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (23) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब ऋचा अपने दोस्तों के साथ दुर्ग बायपास स्थित एक ढाबे में खाना खाने जा रही थी। उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऋचा को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कार का एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, लेकिन कार पलटने और सिर पर गहरी चोट लगने के कारण ऋचा की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन युवकों की पहचान मयंक यादव (क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव का बेटा, कोहका निवासी), आयुष यादव (25, निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड) और हर्ष यादव (24, कोहका, भिलाई निवासी) के रूप में हुई। तीनों का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शोक व्यक्त करने पहुंचे। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया समेत कई नेताओं ने ऋचा को श्रद्धांजलि दी। आज ऋचा के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • admin

    Related Posts

    मां बम्लेश्वरी धाम के भक्तों के लिए खास सुविधा: 23 से 28 मार्च तक चलेगी विशेष ट्रेन

    बिलासपुर चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस…

    रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त: मुख्यमंत्री साय का ऐलान, लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

      जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री चौधरी छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 3 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय