बेटी को चकाचौंध से दूर रख रही है दीपिका पादुकोण

मुंबई,

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल मां बनी थीं और तब से वह फिल्मों से ब्रेक लेकर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका ने 30 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया। दीपिका ने बेटी का नाम दुआ रखा। हालांकि, दीपिका अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं और अब तक उन्होंने उसका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। हाल ही में दीपिका अबू धाबी में आयोजित फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था।

इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, मैंने आखिरी बार यह सर्च किया था कि मेरा बेबी कब थूकना बंद करेगा? या इसी तरह की कोई चीज़। उनके इस जवाब ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। दीपिका का कहना है कि पहली बार मां बनने का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया है और उन्हें अक्सर अपनी बेटी की परवरिश से जुड़े सवालों के जवाब के लिए गूगल का सहारा लेना पड़ता है। बॉलीवुड के कई अन्य सेलिब्रिटी कपल्स की तरह दीपिका और रणवीर सिंह ने भी अपनी बेटी को मीडिया अटेंशन से दूर रखा है।

उन्होंने अब तक अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा नहीं की हैं और न ही उसके बारे में ज्यादा बातें की हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए परफेक्ट छुट्टी का मतलब क्या है, तो उन्होंने कहा, मेरी छुट्टी का दिन घर पर आराम करने, हाइड्रेटेड रहने, मसाज लेने, बेबी के साथ वक्त बिताने और पजामा पहनकर बिस्तर पर रिलैक्स करने में जाता है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित थे। इसके बाद, दिवाली के मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी के पैरों की एक तस्वीर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया।

 

  • admin

    Related Posts

    हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

     फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन