गंगालूर एरिया कमेटी DVCM दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इन पर 24 लाख का है ईनाम

बीजापुर

छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल नीति को बड़ी सफलता मिली है. गंगालूर एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने समर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 24 लाख का ईनाम है.

DVCM दिनेश मोडियम का गंगालूर क्षेत्र में आतंक था. कई हत्याओं सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे दिनेश के साथ उसकी पत्नी ज्योति ताती ने भी समर्पण किया है. दिनेश मोडियाम पर अलग-अलग थानों में 26 अपराध एवं 82 स्थायी वारंट लंबित है.

समर्पित नक्सली कमांडर दिनेश ने इस अवसर पर अपने अन्य साथियों से भी समर्पण करने की अपील की. उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं डिप्टी सिएम विजय शर्मा की नक्सल नीति को बताया बेहतरीन जल्द माओवाद बीजापुर से समाप्त नजर आएगा.

DVCM दिनेश ने बड़े कैडर के नक्सलियों पर लगाया भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के नक्सली स्थानीय आदिवासियों को बहला कर गुलाम रखना चाहते हैं, और बड़ी लेवी वसूली कर स्वयं ले जाते हैं. यही स्थानीय आदिवासियों को मुखबिर बता कर आदिवासी के हाथों ही मरवा देते हैं.

उन्होंने प्रदेश सरकार की समर्पण नीति को बेहतरीन बताते हुए नई जिंदगी जीने के लिए अच्छा बताया, साथ ही अन्य साथियों से समर्पण नीति का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ अब लोकतंत्र से जुड़ने का समय आ गया है.

admin

Related Posts

श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित रायपुर,  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा…

छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन

जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण रायपुर  पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव