इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, पत्नी ने फंदे पर लटता देख पड़ोसियों को बुलाया

 इंदौर

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सराफा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल नवीन शर्मा ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। बता दें कि हेड कास्टेंबल नवीन शर्मा मल्हारगंज थाना क्षेत्र में चौथी पल्टन के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। अभी तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि सराफा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ नवीन शर्मा ने बुधवार (12 मार्च) दोपहर मल्हारगंज थाना श्रेत्र के अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दी है. फंदे पर लटके हुए उन्हें सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा पास में रहने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारा उस समय उनकी सांस चल रही थी.

डिप्रेशन का हुए थे शिकार
पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया और हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मृतक नवीन की तीन बेटियां भी हैं. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार थे जिससे पारिवारिक संबंध भी बहुत अच्छे नहीं थे, जिसके डिप्रेशन में थे. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है जो भी जांच में आएगा उस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

आगर मालवा में लिया था ट्रांसफर
बताया जा रहा है कि नवीन 15 साल से पुलिस विभाग में पदस्थ थे. कुछ साल पहले उन्होंने आगर मालवा में ट्रांसफर करवा लिया था. इसके बाद वापस इंदौर आ गए थे. वहीं अब उनकी सुसाइड के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनकी तीन बेटियों अपने पिता के लिए बिलख-बिलख कर रो रही हैं. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

admin

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद फैसला, सरकारी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत कोटा देने की…

जैन धर्म के “जियो और जीने दो” के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु-शिष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह