अब जयपुर में इन 5 जगहों पर दौड़ेगी मेट्रो विस्तार परियोजना, लाखों लोगों को मिलेगा इसका फायदा

जयपुर
जयपुर में मेट्रो विस्तार परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने फेज-2 कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य को निर्धारित समय पर आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सिविल कार्यों के टेंडर 15 अगस्त से पहले जारी करने का भी आदेश दिया, जिससे निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके।

सीतापुरा-अंबाबाड़ी कॉरिडोर से जुड़ेंगे प्रमुख इलाके
जयपुर मेट्रो के फेज-2 के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो संचालन की योजना को तेजी से लागू करने की तैयारी है। इस परियोजना से प्रतापनगर, टोंक रोड, सीकर रोड, विद्याधर नगर और सीतापुरा क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे यात्रियों को तेज, सुगम और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा मिलेगी, जिससे शहर की ट्रैफिक समस्या भी कम होने की संभावना है।

यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने मेट्रो कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशनों पर बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए पैड टैक्सी सिस्टम को स्टेशनों से जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में एसीएम (सीएमओ) शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जेडीए आयुक्त आनंदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जयपुर मेट्रो का यह विस्तार शहरवासियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर का विकास नए आयाम पर पहुंचेगा।

  • admin

    Related Posts

    कौन हैं अजेय कुमार? राजस्थान भाजपा के नए संगठन महामंत्री पर टिकी सबकी नजरें

    जयपुर  राजस्थान भाजपा को आखिरकार नया संगठन महामंत्री मिल गया है और इस जिम्मेदारी के लिए जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है अजेय कुमार. आम…

    भक्तों के चढ़ावे से सजी आस्था: सोने-चांदी की पिछवाई ने बढ़ाई मंदिर की भव्यता

    चित्तौड़गढ़  राजस्थान के विख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था अब सोने और चांदी की दिव्य भव्यता के रूप में साकार हो उठी है। मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 1 views
    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब