पति ने पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से कर ली शादी, पत्नी से वीडियो कॉल पर कहा अब घर लौटने की जरूरत नहीं

अकोला
पति, पत्नी और प्रेम संबंधों पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन ऐसे मामले असल जिंदगी में भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से शादी कर ली. इसके बाद उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके कहा कि अब उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है.

हैरान रह गई पत्नी
यह सुनते ही पत्नी हैरान रह गई और गुस्से में अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची, लेकिन पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया. परेशान पत्नी ने थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने पति को थाने बुलाया तो पत्नी ने वहां गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.

वीडियो कॉल पर पत्नी को बताया सच
यह घटना बार्शीटाकली तालुका के विजोरा गांव की है. यहां रहने वाले सूरज तायडे ने 9 महीने पहले कोमला से प्रेम विवाह किया था और उसे जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था. शादी के बाद कोमला अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी और परीक्षा के चलते उसे अमरावती जाना पड़ा. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब कोमला घर लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है.

साली से ही कर ली शादी
पत्नी ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो वे सभी उसके साथ पति के घर पहुंच गए. वहां जाकर उन्होंने देखा कि पति ने उसकी चचेरी बहन श्रेया से शादी कर ली थी. यह देखकर पूरे परिवार का गुस्सा भड़क उठा, लेकिन सूरज ने किसी को भी घर में घुसने नहीं दिया. इसके बाद पत्नी सीधे थाने पहुंची और वहां रोते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.

थाने में हुई जमकर पिटाई
पुलिस ने सूरज को थाने बुलाया. जैसे ही सूरज अपनी नई पत्नी श्रेया के साथ वहां पहुंचा, कोमला ने गुस्से में उसकी पिटाई शुरू कर दी. थाने में काफी देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. गुस्से से तमतमाई पत्नी अपने पति को लगातार पीटती रही, जिसे रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना का अंजाम क्या होता है.

admin

Related Posts

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

PM Narendra Modi से Eknath Shinde की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई खास बातचीत

नई दिल्ली शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी