ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन संगीत समारोह में धोनी ने ऋषभ पंत ने ‘तू जाने ना’ गाने को गाया

नई दिल्ली
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन इस समय मसूरी में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान जब संगीत समारोह आयोजित हुआ तो उसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी ऋषभ पंत के साथ 'तू जाने ना' गाने को गुनगुनाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देहरादून में आयोजित इस समारोह में कई क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी समारोह के लिए पहुंचे। इसके अलावा गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई क्रिकेटरों भी शादी में शामिल होंगे।

वीडियो की बात करें तो पंत और धोनी को एक लाइव संगीत समारोह के दौरान बॉलीवुड के हिट गाने ‘तू जाने ना’ को गाते हुए देखा जा सकता है। इसे देखकर दोनों के फैंस और सेरेमनी में उपस्थित लोग बहुत खुश नजर आए। इसी शादी के दौरान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले वायरल हो चुका है, जिसमें एमएस धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ और खुद ऋषभ पंत 'दमा दम मस्त कलंदर' सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे, लेकिन ताजा क्लिप में धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और पंत द्वारा पूरे दिल से 'तू जाने ना' गाने को गाते हुए दिखाई दिए।

इस वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। एमएस धोनी और पंत के फैन ने लिखा, "कितना भी देख लो जी नहीं भर रहा।" यह सेरेमनी ऋषभ की बहन साक्षी पंत की शादी के जश्न का हिस्सा था, जो बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ विवाह बंधन में बंध रही हैं। साक्षी, जो ब्रिटेन में शिक्षित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अपनी ट्रेवल डायरी और लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। साक्षी ने पिछले साल लंदन में अंकित से सगाई की थी, जहां धोनी भी मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    नई दिल्ली भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस महीने साइप्रस में होने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में हैं और उन्होंने पश्चिम…

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    नई दिल्ली भारत के दुर्गेश्वर सिंह ने यूनान के एथेंस में आयोजित छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल सिंह ने 90…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की