विदेशी महिला ने कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, दिल्ली बुलाकर किया गैंगरेप

नई दिल्ली
दिल्ली के महिपालपुर में एक विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में एक शख्स और होटल कर्मचारी का नाम सामने आया है जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। महिला ब्रिटिश मूल की है और यहां सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाकर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड की रहने वाली विदेशी महिला ने कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। होटल में दोनों आरोपियों ने महिला से गंदी हरकत की। वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश हाईकमीशन को घटना को लेकर सूचना दे दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक वसुंधरा,मयूर विहार पूर्वी दिल्ली में रहता है। उसे रील बनाकर इंस्टग्राम पर डालने का शौक है। कुछ महीने पहले उसकी लंदन में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले युवती महाराष्ट्र व गोवा घूमने आई थी। वहां से उसने कैलाश को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और युवती को दिल्ली आने के लिए कहा। युवती मंगलवार शाम को दिल्ली आई जो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी।

युवती के बुलाने पर कैलाश अपने दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंच गया। वहां शराब पी और खाना खाया। उसके बाद बात करते-करते होटल के कमरे में चले गए। उसके बाद आरोपी ने युवती की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती चिल्लाने और हंगामा करने लगी। कैलाश ने वसीम को कमरे में बुला कर युवती को समझाने व शांत करने की कोशिश की।

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती रात को सो गई,मगर बुधवार सुबह वह खुद फोर्टिज अस्पताल पहुंच गई। उसने अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद वसंतकुज,नार्थ थाना पुलिस ने दोपहर को कैलाश व उसके साथ वसीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    शर्मनाक वारदात: पत्नी की निजता से खिलवाड़, पति ने खुद ही वीडियो कर दिया वायरल

    नई दिल्ली डिजिटल दौर में फेम और व्यूज की भूख इंसान को किस हद तक गिरा सकती है इसकी एक भयावह मिसाल मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आई है।…

    नाम मिला Yuvraj Singh से, पहचान खुद बनाई: युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

    नई दिल्ली युवराज सामरा चर्चा में हैं। कनाडा का ये क्रिकेटर मंगलवार को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर