इंदौर से रायपुर और जबलपुर के लिए नई फ्लाइट 30 मार्च से, विशाखापट्‌टनम की कनेक्टिंग फ्लाइट भी

इंदौर
समर शेड्यूल लागू होने के पहले एयरलाइंस कंपनियां नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर रही हैं। इंदौर के लिए तीन रूटों की नई फ्लाइट मिली हैं। ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एमपीसीजी के सचिव अमित नवलानी में बताया, रायपुर के लिए सुबह की फ्लाइट की जरूरत थी जो मिल चुकी है। इसी के साथ विशाखापट्टनम भी जुड़ गया है। इसी तरह जबलपुर के लिए भी एक और फ्लाइट मिली है। नवलानी ने बताया, विशाखापत्तनम, रायपुर के लिए 31 मार्च और जबलपुर के 30 मार्च से फ्लाइट का संचालन होगा। बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

यहां देखें शेड्यूल

    विशाखापट्टनम से इंदौर: 6ई-7296 सुबह 11 बजे विशाखपट्टनम से रवाना होगी और रायपुर होते हुए दोपहर 2.45 पर इंदौर पहुंचेगी।

    इंदौर से विशाखापट्टनम(indore to visakhapatnam flight) : 6ई-7295 सुबह 6.35 से इंदौर से रवाना होगी और रायपुर होते हुए सुबह 10.20 पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

    इंदौर से जबलपुर(indore to jabalpur flight) : 6ई-7328 दोपहर 1.55 बजे इंदौर से रवाना होकर 3.20 जबलपुर पहुंचेगी।

    जबलपुर से इंदौर : 6ई-7327 दोपहर 12.10 बजे जबलपुर से उड़कर दोपहर 1.30 इंदौर पहुंचेगी।

भोपाल से जबलपुर और इंदौर से पुणे जाना होगा आसान, शुरू हुई नई फ्लाइट्स

भोपाल से जबलपुर के लिए शनिवार से सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन भोपाल पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रन-वे पर विमान के पहुंचते ही वाटर सैल्यूट के साथ इसका स्वागत किया गया। इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस 78 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन कर रही है। पहले दिन 31 यात्री जबलपुर के लिए रवाना हुए, जबकि जबलपुर से 65 यात्री भोपाल पहुंचे। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) संचालित होगी।

जबलपुर रूट पर दो साल पहले एलाइंस एयर ने उड़ान शुरू की थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। कंपनी ने अपना बेस स्टेशन भी बंद कर दिया था। इंडिगो की इस उड़ान को अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है, क्योंकि यह सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

भोपाल-दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ान जल्द शुरू होगी

भोपाल से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ान भी जल्द शुरू होने की संभावना है। इंडिगो ने इसके लिए स्लॉट ले लिया है। फिलहाल भोपाल से दिल्ली के लिए पांच उड़ानें संचालित हो रही हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, समर शेड्यूल में कुछ नए शहरों को भी जोड़ा जा सकता है।

जबलपुर उड़ान का शेड्यूल

    भोपाल प्रस्थान: शाम 5:50 बजे
    जबलपुर आगमन: शाम 6:55 बजे
    जबलपुर प्रस्थान: शाम 7:15 बजे
    भोपाल आगमन: रात 8:15 बजे

भोपाल-हैदराबाद के लिए तीसरी फ्लाइट

भोपाल से हैदराबाद के लिए अब तीन फ्लाइटें उपलब्ध हो गई हैं। इंडिगो ने अपनी तीसरी हैदराबाद फ्लाइट के लिए 30 मार्च से बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा, दोपहर के समय चलने वाली दिल्ली फ्लाइट की बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।
नंबर
    
कहां से कहां
    
प्रस्थान-आगमन
7457     भोपाल-हैदराबाद     सुबह 8.30-सुबह 10.40
7458     हैदराबाद-भोपाल     सुबह 11.55-दोपहर 2.00
इंदौर-पुणे के लिए नई फ्लाइट

30 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से पुणे के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट नई दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से यह शाम 6 बजे पुणे के लिए रवाना होगी और शाम 5:25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह इंदौर से पुणे के लिए दूसरी फ्लाइट होगी।

भोपाल से हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि

भोपाल से हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन औसतन पांच हजार से अधिक यात्री देश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रहे हैं।

जनवरी की तुलना में फरवरी में मासिक यात्री संख्या में थोड़ी कमी आई है, क्योंकि फरवरी में 28 दिन थे।

हालांकि, दैनिक यात्री संख्या अभी भी पांच हजार से अधिक है। जनवरी में एक लाख 51 हजार 139 यात्रियों ने भोपाल से हवाई यात्रा की, जबकि फरवरी में यह संख्या एक लाख 46 हजार 763 रही।

इस दौरान 1,042 बार विमानों ने भोपाल एयरपोर्ट पर फेरे लिए। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि जल्द ही यात्री संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

admin

Related Posts

87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रहे है। मध्यप्रदेश…

रोड सेफ्टी पर फोकस, हादसे रोकने के लिए चल रहे विशेष मैनेजमेंट कोर्स

भोपाल  पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटना एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता