आठवीं बोर्ड का मैथ्स का पेपर वायरल… परीक्षा निरस्त होगी या नहीं, इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा

भोपाल

मप्र बोर्ड की पांचवीं व आठवीं का मंगलवार को गणित का पेपर हुआ। दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन इससे महज एक घंटा पहले सागर, डिंडौरी, ग्वालियर और भोपाल जिले में प्रश्नपत्र वायरल होने की बात सामने आ गई।

इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया। बाद में बताया गया कि आठवीं का गणित का प्रश्नपत्र वायरल हुआ है। इस पर अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों का मिलान किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा अपने तय समय से 15 मिनट की देरी से शुरू हुई।

वहीं, कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर हल कराने का मामला भी सामने आया। बता दें कि प्रदेश भर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। भोपाल जिले से 246 केंद्रों पर करीब 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।
पुराने भोपाल के केंद्रों पर देर से पहुंचा प्रश्नपत्र

इस गफलत के बीच पुराने भोपाल के कुछ केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले ही जनशिक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण करने पर रोक लगा दी गई। 15 मिनट की देरी से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किया गया। हालांकि जिला परियोजना समन्वयक ओपी शर्मा का कहना है कि गणित का प्रश्नपत्र वायरल नहीं हुआ है। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है।

परीक्षा कैंसल होगी या नहीं, इस पर होगा निर्णय

    कुछ जिलों से आठवीं के गणित का प्रश्नपत्र के वायरल होने की बात सामने आई है। जांच करने के बाद परीक्षा निरस्त होगी या नहीं, इस संबंध निर्णय जाएगा। – हरजिंदर सिंह, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में बढ़ रही हैं हवाई सेवाएं

विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में हो रहा हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा से रायपुर सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ केंद्रीय नागर…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, भारतीय संस्कृति में मानवता और सहअस्तित्व की गहरी जड़ें

मानवता और सहअस्तित्व भारतीय संस्कृति की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्काउट और गाइड संगठन से जुड़े 7 देशों के युवा प्रतिनिधि मुख्यमंत्री निवास आए उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी