85 की मौत, 181 लोग थे सवार, दक्षिण कोरिया में रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान

दक्षिण कोरिया.

दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी।

यहां समझें पूरा घटनाक्रम
समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 85 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक
अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।

admin

Related Posts

ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, जिनेवा बातचीत से पहले दी खुली धमकी ‘डील करो या अंजाम भुगतो’

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने जिनेवा में होने वाली अहम परमाणु वार्ता से पहले ईरान को कड़ा और चेतावनी भरा संदेश दिया है। वॉशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बातचीत…

विदाई मंच से यूनुस का जहर, ‘सेवन सिस्टर्स’ को लेकर भारत पर साधा निशाना

ढाका बांग्लादेश के निवर्तमान अंतरिम सरकार प्रमुख Muhammad Yunus ने अपने विदाई भाषण में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने एक बार फिर भारत-बांग्लादेश रिश्तों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर