80 वर्षीय महाजन अठभैया को मिला श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक

रायपुर

प्रदेश में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम और सम्मानजनक बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत मोहला जिले के ग्राम सोमटोला निवासी 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं मांझी समाज प्रमुख  महाजन अठभैया को श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई।

जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह और कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए। श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्राप्त कर  महाजन अठभैया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

 शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और सुविधाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो उनके जीवन को अधिक सरल और सम्मानजनक बनाती हैं।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश में अब तक 1 हजार से अधिक दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। इनमें श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर और वॉकिंग स्टिक सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं।

राज्य शासन का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी पात्र दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, ताकि वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सहजता और आत्मसम्मान के साथ जी सकें। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। यह पहल जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद और संबल का संचार कर रही है।

 

admin

Related Posts

किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान की 22वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के 24 लाख खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

रायपुर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के…

छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

नवा रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्य में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित “छत्तीसगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
पंत ने थामा युवराज सिंह का साथ, IPL 2026 में बड़े धमाके के संकेत

क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
क्रिकेटर्स की शादियों का जश्न: कुलदीप-वंशिका की शादी में चहल और रिंकू भी शामिल

UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
UEFA Europa League में कड़ा मुकाबला: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले लेग में बढ़त बनाई

दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
दिल्ली के राशिद खान का दमदार आगाज, इंडोरामा वेंचर्स ओपन के पहले राउंड में बढ़त