7 शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार, उप्र-बाराबंकी में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश घायल

बाराबंकी.

बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कमरपुर में गौरियाघाट रोड पर बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर दो घायल बदमाश समेत सात शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सतरिख पुलिस को रविवार की रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि थाना ग्राम कमरपुर में गौरियाघाट रोड पर स्थित मां डेयरी के पास कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन लिये जंगल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर स्वाट व थाना सतरिख पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक पिकप वाहन तिरपाल से ढ़का हुआखड़ा है। इसके पास ही एक और वाहन था जिसमे लोहे का चापड़, चाकू व छूरी रखी थी। पुलिस वहां पर वाहन मालिकों को तलाश कर रही थी. इसी दौरान जंगल में छिपे हुए बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से में सरवर पुत्र मो0 उमर उर्फ गुल्जारी निवासी ग्राम लोधौरा वाजिद अली मौजा केदारपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर व गुफरान पुत्र मो0 रफी निवासी बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला घायल होकर गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से भाग रहे पांच अन्य बदमाश मो. उमर उर्फ गुल्जारी निवासी लोधौरा वाजिद अली मौजा केदारपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर, अंकुल निवासी महमूदाबाद जनपद सीतापुर, इरफान निवासी सरैया थाना असन्द्रा, नवीजान निवासी बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला, मो. अजीज निवासी बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी बदमाश शातिर गौ तस्कर निकले जिनके ऊपर विभिन्न थानो में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। घायल बदमाशो को जिला अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस ने भर्ती कराया।

admin

Related Posts

IPS एलवी एंटनी देव कुमार को यूपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, एडीजी से डीजी बने

लखनऊ  उत्तर प्रदेश  की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नत करने की…

योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतारा, सरकारी योजना के माध्यम से बनीं सफल उद्यमी

महिला सशक्तीकरण की नई पहचान: 25 लाख के ऋण की नींव पर निकिता ने खड़ा किया ईंट का कारोबार ईंट उद्योग से मिली सपनों को उड़ान, 25 लोगों को रोजगार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज