किसान क्रेडिट कार्ड से रजिस्टर्ड हैं एमपी के 65 लाख किसान, कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपए की जाएगी !

भोपाल

 मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही युवा, महिला, गरीब और किसानों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। जहां राज्य सरकार फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च के पहले हफ्ते में बजट पेश कर सकती है। इसमें कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है। जिससे प्रदेश के 80 लाख किसानों को बड़ा फायदा मिल सकता है। बता दें कि, 1 फरवरी को केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी।

एमपी के किसानों को मिल सकता है बड़ा फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति के द्वार राशि को दोगुना यानी 12 हजार रुपए करने की सिफारिश की गई है। इससे एमपी के 80 किसानों फायदा मिलेगा।

3 किस्तों में मिल रही राशि

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपए 3 किस्तों में दिए जा रहे हैं। अगर, केंद्र सरकार अपनी योजना में 6 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी करती है तो किसानों को सालाना 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।

किसान क्रेडिट कार्ड से रजिस्टर्ड हैं एमपी के 65 लाख किसान

किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेने की लिमिट 5 लाख रुपए की जा सकती है। अभी लिमिट 3 लाख रुपए ही है। इस लिमिट को काफी पहले बढ़ाया गया था। बता दें कि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना को साल 1998 में शुरु किया गया था। जिसके तहत खेती से जुड़ी गतिविधियों के लिए किसानों को 9 प्रतिशत ब्याज अल्पकालीन फसल लोन दिया जाता था। हालांकि, मध्यप्रदेश के किसानों को बिना ब्याज के लोन देने की व्यवस्था है। बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन पर सरकार के द्वारा पैसे दिए जाते हैं।

इसके साथ ही केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि के अलावा जो भी अतिरिक्त वित्तीय भार आता है। वह राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड से मध्यप्रदेश के 65 लाख 83 हजार किसान रजिस्टर्ड हैं।

admin

Related Posts

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु…

विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा