कानपुर में गंगा नहाने गए थे 6 दोस्त… सेल्फी लेते समय फिसला पैर तो गंगा में गिरा युवक, बचाने में डूब गए तीनों

कानपुर
 यूपी के कानपुर में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को देश भर में धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा था। कानपुर में छह दोस्त गंगा घाट के किनारे रेती पर शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान गंगा किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसला और एक युवक गहरे पानी में समा गया। उसे बचाने गए तीन दोस्त भी गंगा में डूब गए।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव के सिलवासा घाट के पास छह दोस्त गंगा नहाने और पार्टी करने गए थे। जिसमें न्यू आजाद नगर सतबरी निवासी राहुल सिंह, सुमित सिंह, महेंद्र उर्फ नीरज कुशवाहा, यशोदा नगर निवासी अजय अग्रवाल, दो अन्य दोस्त राजकुमार यादव, ब्रजेन्द्र यादव गंगा किनारे पार्टी करने पहुंचे थे। इसके बाद सभी गंगा के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे।

बचाने में डूबे चारों दोस्त
इस दौरान नीरज का पैर फिसल गया, और वह गहरे पानी में चला गया। नीरज को बचाने के लिए सुमित सिंह, राहुल सिंह, प्रियांशु बचाने गए, तो चारों दोस्त गहरे पानी में समा गए। एक महिला ने युवकों को बचाने के लिए साड़ी फेंकी, लेकिन तब तक सभी गहरे पानी में डूब गए थे। यह घटना शाम 05:30 बजे की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

अंधेरे की वजह से रुका था सर्च ऑपरेशन
युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पुलिस ने 25 किलोमीटर तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलवाया। लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चला। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। शनिवार को एसडीआरएफ और पीएसी की टीम को गंगा में उतारा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अखिलेश यादव बोले- CM योगी का रवैया सवालों के घेरे में, शंकराचार्य विवाद पर तीखा प्रहार

    लखनऊ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा…

    एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, पैदा करेगा रोजगार के लाखों अवसर

    96 लाख इकाइयों को मजबूती, तीन करोड़ परिवारों की आजीविका को मिलेगा स्थायित्व क्लस्टर, आधारभूत संरचना और बाजार विस्तार से प्रतिस्पर्धी बनेगा प्रदेश का उद्योग लखनऊ, प्रदेश की अर्थव्यवस्था की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह