झांसी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाली पड़े 532 पद: योगी

जनपद के 8 विकास खंडों और शहरी क्षेत्र में 532 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर महिला अभ्यर्थियों की होगी भर्ती, तीन दिसंबर तक किए जाएंगे आवेदन

झांसी
प्रदेश की योगी सरकार आंगनबाड़ी सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करके बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। झांसी जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत मानदेय के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से 3 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

झांसी जिले में कुल 532 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती हो रही है। वर्तमान समय में जिले में 847 आंगनबाड़ी सहायिकाएं कार्यरत हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के बाद जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की कुल संख्या बढ़कर 1379 हो जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती हो जाने के बाद बच्चों की देखभाल, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण जैसे कामों की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती में बीपीएल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बबीना, बड़ागांव, बामौर, बंगरा, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर, मोठ विकासखंडों और झांसी शहर की बाल विकास परियोजनाओं के लिए 532 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। झांसी के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार मैत्रेय ने बताया कि पदों के संबंध में अहर्ता और प्रक्रिया की सूचना विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

admin

Related Posts

कुर्सी एक दिन छूटेगी— नोएडा उदाहरण के साथ Yogi Adityanath का बड़ा संदेश

नोएडा नोएडा को इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा देने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर याद किया कि कैसे इस शहर को अपशगुन…

केशव प्रसाद मौर्या का बयान: समाजवादी पार्टी की दादारी रैली रही पूरी तरह फ्लॉप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन