15 लिफाफों में मिले 5.5 लाख रुपये, राजस्थान-भरतपुर के महिला थाने में एसीबी की छापेमारी

भरतपुर.

भरतपुर में मंगलवार को महिला थाने में उसे समय हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम महिला थाने पहुंची। अचानक एसीबी की टीम को देखकर महिला थाने में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने महिला थाने से करीब 15 लिफाफे और इसके अलावा महिला थाना प्रभारी के निवास से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है।

भतरपुर में एसीबी ने महिला थाने पर छापेमारी की। जांच पड़ताल के दौरान एसीबी को थाने में बंद लिफाफों से चार लाख से अधिक की राशि मिली है। वहीं, थाना प्रभारी के क्वार्टर से एक लाख 25 हजार रुपये मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एसीबी को थाने में एक मोटी रकम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीबी की टीम थाने में तलाशी लेने पहुंची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम को देखकर महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने थाने में अलमारी और अन्य सामान को चेक किया  तो करीब 15 लिफाफे मिले। उन पर मुकदमा नंबर डला हुआ था। लिफाफों में करीब 4 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली है। एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी भंवर सिंह और रीडर जय सिंह से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी एडिशनल एसपी अमित चौधरी ने बताया कि गोपियों सूचना मिली कि महिला थाने में कुछ राशि लिफाफों में रखी हुई है। मंगलवार शाम को महिला थाने पर पहुंच के कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अलमारी से 15 लिफाफे निकले, जिनमें करीब चार लाख 30 हजार रुपये मिले। उसके बाद एसीबी भंवर सिंह के क्वार्टर की तलाशी ली गई। वहां एक लाख 25 हजार  मिले हैं। कुंभ राशि 5 लाख 55 हजार रुपये मिली है। अभी थाना प्रभारी और रीडर से पूछताछ की जारी है। फिलहाल एसीबी की टीम ने इस मामले को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी की बात नहीं कही है। महिला थाना प्रभारी और रीडर से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है, जिसका खुलासा एसीबी की टीम जल्द ही करेगी।

admin

Related Posts

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

नाथद्वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

राजसमंद राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक ट्रक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव