एक घंटे में 4800 किलोमीटर! चीन ने बनाया अंतरिक्ष के पास उड़ने वाला ‘सुपरसोनिक’ प्लेन

बीजिंग

चीन की निजी कंपनियां तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी हैं. बड़े रॉकेट्स हों या एडवांस्ड सैटेलाइट्स या फिर ताकतवर ड्रोन्स, चीनी कंपनियों ने इन्हें बनाने में महारत हासिल कर ली है. एक कंपनी तो चार कदम आगे निकलने की तैयारी है. बीजिंग की Lingkong Tianxing Technology (Space Transportation) ने एक सुपरफास्ट सब-ऑर्बिटल एयरलाइनर का प्रोटोटाइप पेश किया है. कंपनी का दावा है कि उनका यह सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट – Cuantianhou (Soaring Monkey) लंबी दूरी की यात्राओं को बेहद छोटा कर देगा.

Mach-4 स्पीड से उड़ेगा यह विमान!

कंपनी के मुताबिक, यह विमान Concorde से दोगुनी स्पीड यानी Mach-4 (4752 किलोमीटर प्रति घंटा) से उड़ान भर सकता है. यह विमान नजदीकी अंतरिक्ष में ऑपरेट कर सकता है, यानी पृथ्‍वी की सतह से 20-100 किलोमीटर ऊपर की रेंज में. Cuantianhou पर 4,500 किलोग्राम वजन भी लादा जा सकता है जो इसे पैसेंजर और कार्गो, दोनों तरह इस्तेमाल किए जाने लायक बनाता है. इसकी पहली टेस्ट फ्लाइट 2026 में प्रस्तावित है.

Cuantianhou क्यों इतना खास है?

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Cuantianhou के प्रोटोटाइप को सोमवार को चेंगदू में सबके सामने पेश किया. मुख्य इंजीनियर डेंग फैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि Cuantianhou का प्रोटोटाइप 7 मीटर लंबा और 1.5 मीट्रिक टन वजनी होगा. इसका एयरोडायनैमिक डिजाइन एयर ड्रैग को कम करता है और फ्लाइट इफिशिएंसी को बढ़ाता है.

डेंग ने कहा कि यह विमान मैक 4.2 (लगभग 5,000 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति तक उड़ान भर सकता है. यह एक सामान्य जेटलाइनर की तुलना में लगभग पांच गुना तेज है. Cuantianhou को एक कैरियर रॉकेट के जरिए लगभग 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया जाएगा, जहां से यह खुद उड़ान जारी रखेगा. इसका अधिकतर सफर 'नियर स्पेस' (20-100 किलोमीटर की ऊंचाई) में होगा.

यह विमान एक एडवांस्ट रैमरोटर डेटोनेशन इंजन से चलेगा. यह एक रोटरी डेटोनेशन इंजन, रोटर कंप्रेसर और रैमजेट तकनीक का कॉम्बिनेशन है. इस इंजन को Jindou-400S कहा जाता है और इसका वजन 100 किलोग्राम होगा. यह कम से कम 4,000 न्यूटन का थ्रस्ट पैदा करेगा.

सुपरसोनिक फ्लाइट्स की वापसी?

डेंग ने बताया कि इस सुपरसोनिक विमान की तेज गति के बावजूद यात्री एक्सीलेरेशन के प्रभावों से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे. चीनी कंपनी की कोशिश सुपरसोनिक यात्रा को फिर से जिंदा करने की है. इससे पहले, Concorde सुपरसोनिक विमान ने 1969 में पहली बार उड़ान भरी थी.

1976 में Concorde कमर्शियल यूज होने लगा लेकिन यह विमान अपनी तेज आवाज, ऊंची टिकट कीमतों, और पर्यावरण पर असर के चलते लंबे समय तक चल नहीं सका.

admin

Related Posts

डिजिटल पेमेंट से जुड़ा नया नियम 1 अप्रैल से, अब करना होगा यह बदलाव

मुंबई  मॉल या स्थानीय दुकान पर बहुत से लोग पेमेंट करने के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन या UPI का सहारा लेते हैं. अब डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर एक नियम बदलने जा…

8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ने की योजना, जानें कब लागू होगा और कितना मिलेगा फायदा

 नई दिल्‍ली 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है. लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर कुछ स्‍पष्‍टता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने