मध्यप्रदेश में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान तीन दिन में पकड़े गए 42 जालसाज अभ्यर्थी

ग्वालियर
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए चल रही शारीरिक परीक्षा में जालसाज अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। तीन दिन में सेना के अधिकारियों ने दस्तावेज परीक्षण में 42 जालसाज अभ्यर्थियों को पकड़ा। इनमें से किसी ने आधार कार्ड, मार्कशीट में अपनी जन्मतिथि बदली तो किसी ने पता ही बदल डाला। यह खुलासा दस्तावेजों की जांच में हुआ। इसके बाद इनके दस्तावेज जब्त कर इन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

कॉलेज के मैदान में चल रही शारीरिक परीक्षा
इन्हें सेना द्वारा ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है, जिससे आगामी किसी भर्ती में यह फर्जीवाड़ा कर शामिल न हो सकें। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर छह जनवरी से शारीरिक परीक्षा चल रही है। छह, सात और आठ जनवरी को शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के लिए भेजा गया। दस्तावेज परीक्षण एक दिन बाद हो पाता है। गुरुवार तक 42 ऐसे अभ्यर्थियों को पुलिस ने पकड़ा, जिन्होंने दस्तावेज में फर्जीवाड़ा किया। कुछ ने तो दस्तावेज ही फर्जी तैयार कराए। इन्हीं के आधार पर भर्ती में शामिल हो गए।

शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल तक आधे ही पहुंच सके
शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आधे अभ्यर्थी किसी न किसी वजह से अनफिट हो गए। आधे ही मेडिकल पूरा होने के बाद फिट पाए गए। इन्हें आगामी प्रक्रिया के लिए भेजा गया। पहले दिन शारीरिक परीक्षा 336 ने उत्तीर्ण की, फिट 156 पाए गए। जबकि दूसरे दिन 298 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और 173 फिट पाए गए, तीसरे दिन 317 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, इसमें से 180 फिट पाए गए।

यह की हेराफेरी उप्र और राजस्थान के अभ्यर्थी पता बदलकर हुए शामिल
सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जो उम्र निर्धारित है, वह उम्र पूरी होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों में जन्मतिथि में हेरफेर की और परीक्षा में शामिल हो गए। जब आधार कार्ड की जांच सेना द्वारा की गई तो यह फर्जीवाड़ा खुला।
फर्जीवाड़े में कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल थे, जिन्होंने झूठा पता लिख दिया। यह लोग मूल रूप से उप्र और राजस्थान के रहने वाले थे। मप्र का पता डालकर परीक्षा में शामिल हो गए। यह भर्ती मध्यप्रदेश के ग्वालियर सहित दस जिलों के लिए थी। इसमें उप्र, राजस्थान तक के युवक फर्जीवाड़ा कर शामिल हुए। यह फर्जीवाड़ा जांच में पकड़ा गया।

दलाल भी सक्रिय, सेना के अधिकारी बोले- सावधान रहें
दलाल भी खूब सक्रिय हैं। यह लोग भर्ती स्थल से लेकर सेना भर्ती कार्यालय के आसपास भी घूमते रहते हैं। यह लोग परीक्षा में उत्तीर्ण कराने का झांसा देकर ठगते हैं। इस संबंध में सेना द्वारा एडवायजरी जारी की गई है।

चौथा दिन : 1062 में से 389 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
गुरुवार को छतरपुर, मुरैना, सागर और टीकमगढ़ के 1062 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। इसमें से 389 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

admin

Related Posts

कृषि रथ से किसानों को उर्वरक संतुलन और नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई

“कृषक कल्याण वर्ष-2026” कृषि रथ से किसानों को फसलों में संतुलित उर्वरक एवं नवीन तकनीकों की दी गई जानकारी ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली से कराया…

चंबल नदी जलीय जीव एवं पक्षियों की वार्षिक गणना के लिए सर्वेक्षण दल हुआ रवाना

भोपाल. चंबल नदी के घाट दांतरदा क्षेत्र में जलीय जीवों तथा प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के लिये गठित सर्वेक्षण दल को मुख्य वन संरक्षक, ग्वालियर वृत्त और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें