राइस मिल के मुंशी समेत 4 गिरफ्तार, धान उपार्जन में बड़ा फर्जीवाड़ा

बिलासपुर.

बिल्हा थाना क्षेत्र में धान उपार्जन में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राइस मिल के मुंशी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 360 क्विंटल धान की फर्जी आवक-जावक दर्शाकर शासन को लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। मामले में प्रार्थी धर्मराज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मुंशी श्यामसुंदर अग्रवाल ने बिना जानकारी के फर्जी डीओ लेटर और गेट पास जारी कर उपार्जन केंद्र बोडसरा और बिटकुली से 180-180 क्विंटल, कुल 360 क्विंटल धान (करीब 450 बोरी) की हेराफेरी की। इस धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई गई है।

शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान श्यामसुंदर अग्रवाल को सिलतरा, रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि महावीर एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से फर्जी डीओ लेटर और गेट पास जारी कर बोडसरा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय यादव और प्रभारी प्रबंधक अशोक मरावी के साथ मिलकर 180 क्विंटल धान की हेराफेरी की, जिससे करीब 4 लाख रुपये की अवैध कमाई हुई। इसी प्रकार बिटकुली केंद्र में प्रभारी प्रबंधक ललित बघेल के साथ मिलकर 180 क्विंटल धान की हेराफेरी कर शासन को लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस ने श्यामसुंदर अग्रवाल, अशोक कुमार मरावी, ललित कुमार बघेल और धनंजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बिल्हा के समक्ष पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

admin

Related Posts

तेलंगाना में नक्सल नेटवर्क को झटका: शीर्ष कमांडर देवजी ने किया सरेंडर

रायपुर/जगदलपुर लगातार बढ़ते फोर्स के दबाव के बीच तेलंगाना से माओवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य देवजी ने…

वोटर लिस्ट का हुआ अंतिम प्रकाशन, एसआईआर के बाद घटे 2.17 लाख मतदाता

दुर्ग. चार महीने तक चले एसआईआर के बाद आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया. एसआईआर शुरू होने के पहले 31 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 3 views
शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री