केजरीवाल के बंगले पर जितना खर्च हुआ है उतने में डीडीए के 34 ईडब्लूएस फ्लैट बन सकते थे- बीजेपी

नई दिल्ली
 दिल्ली में भले ही अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फिजा एकदम चुनावी हो चुकी है। तीनों प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में लगी हैं। एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगले का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के टैक्सपेयर्स की 'कमाई लूटी' है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर ये लिखते हुए वीडियो पोस्ट किया है- 'खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की सच्चाई।' उन्होंने ये भी बताया है कि बंगले पर केजरीवाल ने जितना खर्च किया है, उतने में कितने गरीबों का उद्धार हो सकता था, कितनों को घर मिल सकते थे या ऑटो रिक्शा मिल सकते थे। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम पर हमला करते हुए लिखा है- 'भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल।'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, 'खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं, आज आपको दिखाएंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7 स्टार रिजॉर्ट का निर्माण करवाया है! शानदार Gym-Sauna Room-Jacuzzi की कीमत! मार्बल ग्रैनाइट लाइटिंग- 1.9 करोड़ रुपये; इंस्टालेशन-सिविल वर्क- 1.5 करोड़ रुपये; जिम/स्पा इक्विपमेंट और फिटिंग- 35 लाख रुपये। कुल 3.75 करोड़ रुपये।'

सचदेवा ने आगे लिखा है, 'बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें है। इतने में दिल्ली का आम आदमी DDA के 34 EWS फ्लैट, या 15 एलआईजी फ्लैट, या 150 सीएनजी ऑटो, या 326 ई-रिक्शा खरीद सकता है! भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल!! बस और कुछ नहीं कहना!!'

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी दिल्ली में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों को लेकर सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेर रही है। दरअसल केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के मुद्दे पर भी शाह को घेर रही है। पार्टी ने इस साल स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट वगैरह को बम से उड़ाने की धमकियों की लिस्ट शेयर करके पूछा है- 'अमित शाह जी, अब तो जाग जाओ।'

admin

Related Posts

दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में एक इंजन बंद होने से 160 यात्री सुरक्षित उतरे

 नई दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी…

Delhi EV Policy 2.0: 2030 तक रोड टैक्स फ्री, कार पर 1 लाख की छूट! दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी के प्रमुख लाभ

 नई दिल्ली Delhi EV Policy 2.0 Explained: दिल्ली की हवा में अब सिर्फ ठंडक नहीं, एक बेचैनी भी घुली है. सुबह का आसमान कई बार धुंध नहीं, धुएं की चादर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए