3 महीने की जुदाई खत्म: समुद्र किनारे खोया कुत्ता 1500 किमी दूर जाकर मिला

नई दिल्ली
चीन से इमोशनल कहानी सामने आई है, जिसने दुनिया भर के लोगों का दिल छू लिया है। एक लैब्राडोर पपी, जिसका नाम ‘सितंबर’ है। वह तीन महीने पहले अपनी मालकिन से बिछड़ गया था। मालकिन ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन सितंबर कहीं नहीं मिला। आखिरकार, वह 1500 किलोमीटर दूर एक दूसरे प्रांत में मिला। दोनों का मिलन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगा।

समुद्र किनारे से गायब हुआ सितंबर
शेडोंग प्रांत की रहने वाली गाओ अपने कुत्ते 'सितंबर' के साथ 13 अगस्त को किंगदाओ बीच पर घूमने गई थीं। भीड़-भाड़ के बीच सितंबर अचानक नजरों से ओझल हो गया। गाओ ने घबराकर सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए, जिसमें दिखा कि सितंबर किसी दूसरे कुत्ते और उसके मालिक के साथ चलता हुआ बीच से दूर निकल गया। यह देखकर गाओ ने कुत्ते को खोजने की हर संभव कोशिश की। ऑनलाइन पोस्ट्स डालीं, एनिमल शेल्टर्स में चक्कर लगाए और कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एक अजनबी ने बदली कहानी की दिशा
1500 किलोमीटर दूर हुनान प्रांत के चांग्शा में एक महिला झोउ ने बारिश के दौरान एक कुत्ते को आवारा कुत्तों के साथ भटकते हुए देखा। उसे कुत्ते पर दया आ गई। वह उसको अपने घर ले आई। झोउ ने सोशल मीडिया पर कुत्ते का वीडियो पोस्ट किया। बताया कि यह किसी का खोया हुआ पालतू जानवर है। किस्मत देखिए, यह वीडियो सीधा गाओ तक पहुंचा। वीडियो देखते ही वह भावुक होकर रो पड़ीं, क्योंकि वह सितंबर ही था।
 
गाओ का साझा किया दर्द
गाओ ने कहा कि किसी ने सितंबर को चुरा लिया था या कोई पर्यटक उसे अपने साथ ले गया होगा। तीन महीने की जुदाई ने उसे तोड़ दिया था, लेकिन आखिरकार उसे पता चला कि सितंबर सुरक्षित है, तो वह खुशी से भर उठीं।

admin

Related Posts

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की तारीफ, AI शिखर सम्मेलन के लिए भारत सबसे उपयुक्त

नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि भारत वैश्विक मामलों में प्रभाव रखने वाली एक 'बेहद सफल' उभरती अर्थव्यवस्था है और यह एआई शिखर सम्मेलन के…

भारत और चीन समेत 12 देशों को भेजा न्योता, बांग्लादेश में नए पीएम का 17 को होगा शपथ ग्रहण

ढाका. बांग्लादेश के आम चुनवाों में बीएनपी को बड़ी जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 17 फरवरी को होने जा रहा है। इस समारोह का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान