29 हजार 599 करोड़ रूपए का किया भुगतान, छत्तीसगढ़-धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन के पार

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। इस वर्ष आज दिनांक तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला जारी है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी  31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

धान विक्रय के लिये ऑनलाइन टोकन की सुविधा
प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय के लिये टोकन की सुविधा ऑनलाइन एप (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

27.78 लाख किसानों ने कराया पंजीयन
राज्य सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों की ओर से पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी हुए थे।

admin

Related Posts

साइबर ठगी की रकम विदेश भेजने वाले सीए समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर  साइबर क्राइम से से ठगे गए 11 लाख रुपये को थाईलैंड और चाइना भेजने के मामले में रायपुर पुलिस ने चार्टड अकाउंटेंड, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले के साथ…

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, हुए आउट, मुंबई को लगा दूसरा झटका

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
रियान रिक्लेटन ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, हुए आउट, मुंबई को लगा दूसरा झटका

आईपीएल में सुरक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजाम किए, आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
आईपीएल में सुरक्षा के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजाम किए, आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का दावा- IPL 2025 में 300 रनों का टोटल भी बन जाएगा

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का दावा- IPL 2025 में 300 रनों का टोटल भी बन जाएगा

पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

  • By admin
  • April 27, 2025
  • 0 views
पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?