अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी को ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत गिरफ्तार किया

कोच्चि
केरल के कोच्चि से पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र में एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान में की गई है। फिलहाल, सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना के मुताबिक, दो सप्ताह पहले 28 वर्षीय तस्लीमा बेगम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया है, जिसके तहत अवैध रूप से रह रहे सभी बांग्लादेशियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के अवैध नागरिक बनकर विभिन्न स्थानों पर जाकर काम कर रहे थे। न सिर्फ केरल, बल्कि देशभर के कई अन्य राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे पहले 29 जनवरी को मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

घाटकोपर पुलिस ने बताया था कि अवैध रूप से रहने के आरोप में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके दस्तावेजों की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वे बिना किसी अनुमति के लंबे समय से यहां रह रहे थे। पुलिस ने बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें कई नाबालिग बच्चे भी शामिल थे।

पुलिस ने गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान रोहिमा शहाबुद्दीन खान (49), शकील कादिर शेख (30), रुखसाना शकील शेख (35), वहीदुल फैजल खान (41), जैस्मीन वहीदुल खान (38), सिमरन वहीदुल खान (20), हसन अब्दुल रशीद खान (65), अब्दुल अजीज रशीद शेख (55) के रूप में की थी।

एक अधिकारी ने बताया था कि कुल 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। उनके नेटवर्क का पता लगाने और बड़े इमिग्रेशन रैकेट से संभावित संबंधों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

admin

Related Posts

SC ने OBC आरक्षण आदेश में बदलाव किया, 87-13 फार्मूले को दी गई चुनौती, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी सुनवाई

जबलपुर  सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में एक नया आदेश पारित किया है। दो याचिकाओं को हाई कोर्ट से रिकाल कर लिया है…

Diesel Price Hike: डीजल 81% तक महंगा, US-Iran युद्ध से इन देशों में मचा हाहाकार

नई दिल्ली अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत से ही दुनिया सहमी हुई है और हर बीतते दिन के साथ ग्लोबल टेंशन बढ़ती ही जा रही है. मिडिल की ये जंग अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन