पन्ना, कटनी, खजुराहो में स्वीकृत हुए 25,730 प्रधानमंत्री आवास, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों को दिए जा रहे पक्के आवास का मुद्दा उठाया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार देश भर के गरीबों के आवास की चिंता कर रही है। इसके पहले योजनाओं के नाम पर सिर्फ बंदरबाट होता था, लेकिन 2014 के बाद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों को उनका हक दे रहें हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने जानना चाहा कि मध्यप्रदेश और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों में कितने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 9,61,147 आवास स्वीकृत किए गए हैं। जबकि पन्ना एवं कटनी जिलों तथा खजुराहो नगर में 25,730 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा था कि पन्ना, कटनी जिलों तथा छतरपुर जिले के खजुराहो नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत कितने आवास स्वीकृत किए गए हैं और कितने आवासों के लिए केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने यह भी पूछा था कि पन्ना, कटनी जिलों और खजुराहो नगर में वंचित और शेष ईडब्लूएस, शहरी गरीबों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री  तोखन साहू ने बताया कि यह योजना मांग आधारित है।

इसका आशय यह है कि विभिन्न राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से जितनी मांग आती है, उसके अनुसार आवास स्वीकृत किए जाते हैं। मध्यप्रदेश में इस योजना के अंतर्गत 9,61,147 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें में से 8,52,134 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने बताया कि पन्ना जिले में कुल 14229 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 10607 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन आवासों के लिए 214.04 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के रूप में स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 188.87 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसी तरह कटनी जिले के लिए 10,413 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 9519 बनकर तैयार हैं। कटनी जिले में योजना के अंतर्गत कुल 162.41 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई थी, जिसमें से 150.53 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री साहू ने बताया कि खजुराहो नगर में इस योजना के अंतर्गत 1088 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 982 बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत 16.33 करोड़ की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई थी, जिसमें से 15.35 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    गिफ्ट की आड़ में खूनी खेल, इंदौर में सनसनी—पीयूष की हैवानियत ने दहला दिया शहर

    इंदौर इंदौर में एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में रूह कंपा देने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी पीयूष ने जिस तरह से प्रेमिका की जान ली, उसने सनसनी…

    रोजगार की ओर बड़ा कदम: सीखो-कमाओ योजना के तहत 979 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग

    भोपाल मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत पंजीयन कराकर मध्‍यप्रदेश के 979 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रैनिंग के माध्यम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय