BPSC की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर बनी 25 साल की हिंदू महिला कशिश चौधरी

इस्लामाबाद
बलूचिस्तान के नॉशकी शहर की रहने वाली 25 वर्षीय हिंदू युवती कशिश चौधरी ने एक नया इतिहास रच दिया है। कशिश ने बलूचिस्तान पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की परीक्षा पास कर पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर बनने का गौरव हासिल किया है।

कशिश चौधरी की इस सफलता पर न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी यह गर्व का विषय बन गया है। सोमवार को कशिश ने अपने पिता गिरधारी लाल के साथ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मुलाकात की। इस मौके पर कशिश ने कहा कि वह महिलाओं और हाशिए पर पड़े समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने पर काम करेंगी।
 
अन्य हिंदू महिलाओं की सफलता की कहानियां
मनीषा रोपेता ने 2022 में कराची में एसपी (SP) बनकर इतिहास रचा था। पुष्पा कुमारी कोहली, जो एससी (SC) समुदाय से हैं, कराची पुलिस फोर्स में सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने सिंध पब्लिक सर्विस परीक्षा पास की थी। सुमन पवन बोदानी को 2019 में शाहदादकोट में सिविल जज नियुक्त किया गया था। जो इस समय पाकिस्तान के हैदराबाद में कार्यरत हैं।

कशिश चौधरी की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल बलूचिस्तान बल्कि पूरे पाकिस्तान में रह रही हिंदू महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कशिश की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कशिश एक मिसाल बनकर उभरी हैं।

  • admin

    Related Posts

    उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

    पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

    अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

    जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी