देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल

भोपाल

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित महिला बाइकिंग इवेंट "क्वीन्स ऑन द व्हील" के दूसरा संस्करण का समापन सोमवार 10 मार्च 2025 को, पर्यटन निगम की इकाई केरवा रिसोर्ट, भोपाल में हुआ। इस बाइकिंग टूर का उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थलों, वन्यजीवों, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, कला-संस्कृति और धरोहर के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना और मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित राज्य के रूप में स्थापित करना था। इस बाइकिंग टूर में देश और प्रदेश की 25 से अधिक महिला बाइकर्स ने भाग लिया, जिन्होंने सांची, चंदेरी, ग्वालियर, मितावली, पढ़ावली, दतिया, ओरछा, खजुराहो, छतरपुर, सागर, उदयगिरि, भोजपुर और भीम बैठका जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों से होते हुए 1400 किलोमीटर की दूरी तय की।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबन्ध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी  ने इस अवसर पर कहा, “इस अभियान का उद्देश्य न केवल मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों का प्रचार-प्रसार करना था, बल्कि प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना भी था”

इन महिला बाइकर्स ने ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, मितावली, पडावली,  बटेश्वर, दतिया पर भ्रमण किया एवं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में लाईट एण्‍ड साउण्‍ड शो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय का भी अनुभव भी किया, इसके साथ ही इन महिला बाइकर्स ने विश्‍व धरोहर सांची स्‍तूप, उदयगिरि की गुफाएं, चंदेरी के पास प्राणपुर विलेज़ में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज एवं हैण्‍डलूम कैफे का अनुभव किया। इस आयोजन से महिलाओं को विभिन्न पर्यटक स्थलों पर भ्रमण करने का मौका मिला एवं इन महिला बाइकर्स ने मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सुंदरता को प्रदर्शित भी किया साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षा के संदेश को भी बढ़ावा दिया।

  • admin

    Related Posts

    भोपाल का नया प्लांट सूखे कचरे से बनाएगा कोयला, 400 टन कचरे की सफाई करेगा

    भोपाल भोपाल के आदमपुर छावनी में अब शहर के सूखे कचरे से कोयला बनाया जाएगा। नगर निगम ने पीपीपी मोड में 220 करोड़ रुपये की लागत से टोरिफाइड चारकोल प्लांट…

    महावीर जयंती पर अवकाश को लेकर MP में सस्पेंस, विधायकों की मांग पर सरकार जुटी मंथन में

    भोपाल  मध्यप्रदेश में महावीर जयंती की सरकारी छुट्‌टी की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया