25 घायल और पांच की हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

बेमेतरा.

बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है। मिली जानकारी के मुताबिक लोग काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप पलट गई।

अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि इन लोगों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस में जगह कम पड़ गई। छोटे मालवाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नवागढ़ एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे, लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है। बता दें कि जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे नौ लोगों की मौत हो गई थी। नियमानुसार पिकअप वाहन में सवारियों को नहीं बैठाया जाता। इसके बाद भी जिले में पिकअप वाहन में सवारियों को ढोया जा रहा है।

admin

Related Posts

प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर. प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा…

जमीनी बदलाव से विकास की रफ्तार: साय सरकार का सुशासन दृष्टिकोण

रायपुर. ग्राउंड से ग्रोथ तक: छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन मॉडल छत्तीसगढ़ आज ग्रामीण विकास के उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें