23 ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-एक महीने में 25 नक्सली ढेर और 46 गिरफ्तार

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए देश के ग्रह मंत्री अमित शाह और सरकार ने संकल्प लिया है। 2026 तक प्रदेश को 'लाल आतंक' से मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से कई स्वचलित हथियार भी बरामद हुए हैं। दरअसल बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ 222 की संयुक्त टीम ऑपरेशन (Anti Naxal Operation) के लिए सुबह निकली थी, जहां संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं।

शुक्रवार को शुरू हुआ था ऑपरेशन
मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन शुक्रवार को शुरू हुआ था। बीजापुर पुलिस को नक्सलियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली। उसके बाद यह ऑपरेशन शुरू हुआ। फोर्स की टीम गंगालूर इलाके में पहुंची तो सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। नक्सलियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक यानी एक महीने के अंदर 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जबकि 46 गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं आज की मुठभेड़ को मिलाकर बीजापुर में 25 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें