ईरान पर इजरायल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 224 नागरिक मारे गए और 1257 अन्य घायल

इजरायल
इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हवाई हमलों में कितने लोग मारे गए हैं? ईरान की इस्लामिक गणराज्य के नई दिल्ली स्थित दूतावास ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें इजरायल पर 13 जून को ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। दूतावास के अनुसार, इजरायल ने ईरान के कई स्थानों, विशेष रूप से आवासीय क्षेत्रों पर सैन्य हमले किए। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 224 नागरिक मारे गए और 1257 अन्य घायल हुए हैं। ईरान ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का स्पष्ट उल्लंघन बताया, जो किसी देश के खिलाफ आक्रामकता को रोकता है।

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा में उचित जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही है। विज्ञप्ति में कहा गया कि जब ईरान अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दों सहित विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहा था, तब इजरायल ने ये हमले शुरू किए। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के सभी देशों से इन हमलों की निंदा करने और इजरायल के इस कदम को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। ईरानी दूतावास का कहना है कि इजरायल ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को अभूतपूर्व खतरे में डाल दिया है।

ईरान ने इजरायल पर लगाए गंभीर आरोप
ईरान ने इजरायल पर परमाणु हथियार विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रति जवाबदेही न होने का भी आरोप लगाया। साथ ही, इजरायल पर ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने और वैज्ञानिकों व विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की हत्या करने का इल्जाम लगाया। विज्ञप्ति में कहा गया, 'जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने आत्मरक्षा के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत के आधार पर इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।' ईरान ने इजरायल को पश्चिम एशिया में अस्थिरता और युद्ध का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि यह शासन अपने पड़ोसियों पर लगातार हमले करता है और उनकी संप्रभुता का उल्लंघन करता है।

 

  • admin

    Related Posts

    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमले को रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को दी ये समझाइश

    नई दिल्ली पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी…

    महिला की मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने गर्भपात की मंजूरी दी

     नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि माना है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार