आठ आरोपियों से 2 क्विंटल तार बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रेलवे लाइन से कैटेनरी व कॉन्टैक्ट वायर चोरी

रायगढ़.

तमनार थाना क्षेत्र में पिछले साल फरवरी माह में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार व 227 कॉन्टैक्ट तार की चोरी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये का 2 क्विंटल कैटेनरी व कॉन्टैक्ट वायर को जब्त किया है। पकड़े गए सभी आरोपी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य से जुड़े तारों की लंबे समय से चोरी में संलिप्त थे।

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी 2023 को लगभग 4 बजे, पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी कि भालूमुड़ा एसपी के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार और 227 कोन्टेक्ट तार, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार की चोरी हो गई है। प्रार्थी पार्थ सारथी पंडा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अज्ञात आरोपी और चोरी किए गए माल की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए गए।

चोरी का सामान खपाने बना रहे थे योजना —
लंबे समय तक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण प्रकरण में सितम्बर 2023 में खात्मा चाक की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। आखिरकार आज मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठरापाली के कुछ व्यक्ति रेलवे तार चोरी कर उसे बेचने की योजना बना रहे हैं।

आरोपियों को भेजा गया जेल —
तमनार पुलिस ने ग्राम कठरापाली से मोहित भारद्वाज और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मोहित ने बताया कि उसने अपने साथियों लोकेश मिरी, श्यामलाल मिरी, जयराम सोनी, भागीरथी रात्रे, तेजराम रात्रे, कृष्णा सतनामी, और राजेश रात्रे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 क्विंटल केटेनरी और कॉन्टेक्ट तार, मूल्य करीब 1 लाख रूपये के साथ ही अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा, कटर और छेनी जब्त किए।आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उनके बयान गवाहों के सामने दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी —
1. मोहित भारद्वाज पिता मंगल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष
2. लोकेश मिरी पिता सुकलाल मिरी उम्र 23 वर्ष
3. श्यामलाल रात्रे पिता करमसिंह रात्रे उम्र 32 वर्ष
4. जयराम सोनी पिता अर्जुन सोनी उम्र 30 वर्ष
5. भागीरथी रात्रे पिता दुखी राम  रात्रे उम्र 32 वर्ष
6. तीजराम रात्रे पिता अर्जुन रात्रे उम्र 32 वर्ष
7. कृष्णा सतनामी पिता  सुखलाल सतनामी उम्र 22 वर्ष
8. राजेश रात्रे पिता नंदलाल रात्रे उम्र 22 साल सभी निवासी कठरापाली थाना तमनार जिला रायगढ़

admin

Related Posts

राष्ट्रीय स्तर पर मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल को मिला तृतीय स्थान, CMसाय ने छात्रों को सराहा

मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री  साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…

कान्यकुब्ज समाज की छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान पर CM साय ने दी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया

कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय रायपुर  छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान