1912 हेल्पलाइन और अधिक सक्षम: 18.13 लाख शिकायतों का सफल निपटारा, कॉल हैंडलिंग क्षमता बढ़ी

भोपाल 

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के केंद्रीयकृत कॉल सेंटर1912 का विस्‍तार किया गया है। अब एक समय में पांच उपभोक्‍ताओं के कॉल अटेंड किए जा सकेंगे ताकि उपभोक्‍ताओं को लंबी वेटिंग नहीं मिलेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  क्षितिज सिंघल ने बताया कि विद्युत अधोसंचारना का उचित रखरखाव कर उपभोक्ताओं को अनवरत एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय करने के उद्देश्य से यह विस्‍तार किया गया है।

कंपनी में आनेवाली हर शिकायत का बारीकी से निरीक्षण कर उसका तत्‍काल निराकरण किया जाता है। आई. व्ही.आर., व्हाट्स एप चेट वॉट, उपाय एप के साथ ही कंपनी पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 यानि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 18 लाख 13 हजार 526 शिकायतों को सफलता पूर्वक दर्ज कर उनका निराकरण किया गया। यह संख्‍या विगत वर्ष से 2 लाख 99 हजार 918 अधिक है। केंद्रीयकृत कॉल सेंटर द्वारा प्रतिदिन 500 उपभोक्ताओं का फीडबेक लेते हुए उक्त अवधि में 1 लाख 93 हजार 756 उपभोक्ताओं से फीडबेक लिया गया, जिसका संतुष्टि प्रतिशत 99.80 प्रतिशत रहा।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा उच्च दाब उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 कॉल सेंटर एवं उपाय एप के माध्यम से दर्ज की जा रही है। उपभोक्ताओं से बेहतर संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से एक संयोजन पर अधिकतम 5 मोबाइल नंबर पंजीकृत करने की सुविधा भी शुरू की गई है। शिकायतें दर्ज करने के लिये कंपनी द्वारा अपनी 24×7 और 1912 कॉल सेंटर सेवाओं का जिला मुख्यालयों से अतिरिक्त विस्तार करते हुए गत वित्त वर्ष में 12 निम्न दाब एवं 4 उच्च दाब एफ.ओ.सी. का गठन किया गया। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में भी 6 निम्न दाब एवं 3 उच्च दाब नवीन एफ.ओ.सी. का गठन किया गया है।

कंपनी द्वारा वर्षा काल में उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये स्थायी एफ.ओ.सी. के अतिरिक्त 31 अस्थाई एफ.ओ.सी. टीमों का गठन कर विभिन्न वृतों में संचालन किया जा रहा है। कंपनी के केंद्रीयकृत कॉल सेंटर द्वारा गत वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं से प्राप्त 1 करोड़ 3 लाख 98 हजार 28 कॉल्स मे से 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार 989 कॉल्स को सफलता पूर्वक सुना गया, जो गत वित्तीय वर्ष 22 लाख 33 हजार 998 अधिक है।

 

admin

Related Posts

मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज, एमजीएम इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में…

उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव